फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants opened fire on petrol pump in Dholpur looted Rs 21 thousand

Dholpur News: बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग, 21 हजार रुपये लूटे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 22 Dec 2023 07:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Dec 2023 07:52 PM IST
सार

धौलपुर जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाश पंप कर्मचारी से 21 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Miscreants opened fire on petrol pump in Dholpur looted Rs 21 thousand
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में मौजूद पेट्रोल पंप पर आधा दर्जन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इससे पंप पर हड़कंप मच गया। गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे उपभोक्ता जान बचाकर भागने गले। कुछ देर बात बदमाश पंप कर्मचारी से 21 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए। वारदात के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालक अभी छारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के बाद दो बाइकों पर आधा दर्जन बदमाश हथियारों के साथ आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से पेट्रोल-डीजल लेने आए उपभोक्ता डर गए और इधर उधर भाग गए। पंप कर्मचारियों ने भी यहां-वहां छिपकर जान बचाई। पंप संचालक का आरोप है कि घटना को मोनी जाट, उसके भाई राजेश जाट और उसके गुर्गों ने अंजाम दिया है। इससे पहले भी ये बदमाश पंप पर मारपीट और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।  पेट्रोल पंप संचालक ने कहा कि आरोपी 18 नवंबर से अब तक चार बार मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है। 
विज्ञापन


सीओ बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एएसआई राजेश सिंह ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हाल ही में मोनी जाट को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके गुर्गे कल्याण ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रबल प्रताप और कल्ला समेत अन्य की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed