{"_id":"653f75bb283384345a02f12a","slug":"miscreants-made-a-woman-sit-in-a-car-on-the-pretext-of-giving-lift-in-dausa-robbed-and-then-ran-away-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा में बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने एक महिला को कार में बिठाया; लूट कर उतारा, फिर फरार हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा में बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने एक महिला को कार में बिठाया; लूट कर उतारा, फिर फरार हो गए
Mon, 30 Oct 2023 02:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:52 PM IST
सार
Dausa News: दौसा से बदमाशों द्वारा एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाश लूट के बाद महिला को मानपुर थाने के पास छोड़कर फरार हो गए। वहीं, मानपुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में बदमाश इतने बैखौफ हो चुके हैं कि इलाके में बड़ी से बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। वहीं, पुलिस सांप निकलने के बाद लकीर पीटती रह जाती है। ताजा मामले में बदमाशों ने एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बिठाया और बाद में लूट कर महिला को उतार कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे एक महिला को बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। फिर उसके गहने लूट कर उसे मानपुर थाने के पास छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद से मानपुर थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इस घटना से तीन दिन पहले मानपुर थाना इलाके में बदमाश एक कार में आए और होमगार्ड के जवान पर वाहन चढ़ाते हुए फरार हो गए थे। अब बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला दिल्ली के सरोजनी नगर थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल की पत्नी हैं। वह अपने पति के पास दिल्ली जाने को घर से निकल कर बालाजी मोड़ पर बस का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान एक सफेद रंग की कार में तीन युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने की बात कही।
विज्ञापन
उनमें से एक युवक ने अपने आपको पुलिस में तैनात बता स्टाफ में होने दावा किया। वहीं, दूसरे युवक ने अपने आपको फौजी स्टाफ कहकर महिला को कार में बैठाकर रवाना हो गए। फिर चलती कार में महिला के गहने उतरवा कर लूट लिया। इसके बाद महिला को मानपुर थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने मानपुर थाने पहुंचकर पुलिस को आप बीती सुनाई।
इस पर पुलिस ने महिला को मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके का हवाला दिया। लेकिन करीब पांच घंटे का सफर कर पीड़िता का पति दिल्ली से मानपुर थाना पहुंचा। फिर उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अब पुलिस महिला के बयानों के आधार पर गाड़ी की तलाश और वारदात की जांच में जुट गई है।