{"_id":"64f49acf677d598afb083b80","slug":"miscreants-changed-the-girl-atm-card-and-withdrew-money-in-bharatpur-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: ठगों ने युवती का ATM कार्ड बदलकर निकाले रुपए, शोर मचाने पर भागे रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: ठगों ने युवती का ATM कार्ड बदलकर निकाले रुपए, शोर मचाने पर भागे रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ा
Sun, 03 Sep 2023 08:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Sep 2023 08:10 PM IST
सार
भरतपुर में बदमाशों ने एटीएम पर रुपये निकालेन गई युवती का कार्ड बदल लिया। जिसके बाद उसके जाते ही पैसे निकाल लिए। जिसका एसएमएस आते ही युवती को घटना का पता चल गया। बाद में लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदलकर निकाले रुपये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के कुंहेर थाना इलाके में एटीएम से पैसे निकालने गई एक युवती का कुछ बदमशों ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उन्होंने उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए, जिसका एसएमएस युवती के मोबाइल पर आया। जिसके देखकर वह थाने में शिकायत करने जा रही थी। इस दौरान युवती को एटीएम मशीन पर बदमाश खड़े दिख गए। युवती ने शोर मचाया तो बदमाश भागने लगे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता युवती चंचल बरताई ने बताया कि वह नगला गांव की रहने वाली है। रविवार को वह कुंहेर कस्बे में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। जब वह पैसे निकाल रही थी तब उसके पीछे कुछ युवक खड़े थे जिन्होंने उसका पिन देख लिया। पैसे निकालने के बाद उसका कार्ड मशीन में फंस गया। जिस पर पीछे खड़े युवकों ने उसे कार्ड निकाल कर दिया। लेकिन, इस बहाने उन्होंने उसका कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन
घर जाने के दौरान रास्ते में में चंचल के पास खाते से रुपये निकालने का मैसेज आया। जिसके बाद वह तुरंत कुंहेर थाने में शिकायत करने के निकल गई। रास्ते में एटीएम के बाहर उसे वही बदमाश खड़े दिखाई दिए। चंचल ने उन्हें आवाज लगाई तो वे वहां से भागने लगे। उन्हें भागता देख चंचल ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन