फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   miscreants burnt 4 including 6 month old girl In Jodhpur dead bodies set on fire after murder

Rajasthan: जोधपुर में छह महीने की मासूम समेत चार की हत्या कर शव जलाए, पुलिस ने ताऊ के बेटे को हिरासत में लिया

Wed, 19 Jul 2023 03:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत के जिले जोधपुर में एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। यहां बदमाशों ने आपसी रंजिश में चार साल की बच्ची समेत चार लोगों को जला दिया। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद चारों शव को  आंगन में रखकर आग लगाई गई। पुलिस ने मामले में एक मृतक के ताऊ के बेटे को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
miscreants burnt 4 including 6 month old girl In Jodhpur dead bodies set on fire after murder
घर के आंगन में पड़े मिले शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जला दिया गया। पुरानी रंजिश में हुए इस हत्याकांड में बदमाशों ने 6 महीने के बच्चे को भी आग लगा दी। बुधवार को घर के आंग में चारों के जले हुए शव मिले है। शहर की ओसिंया तहसल के चौराई गांव में हुई इस खौफनाक वारदात को लोगों ने दहला दिया है। 

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि घर में सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर आग लगाई गई है। मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष है। सभी के शव एक झोपड़ी के जले हुए मिले हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव और जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं।  
विज्ञापन


जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि चेराई  चौकी के अंतर्गत रामनगर गांव में झौपड़ी में 4 जले शव होने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची।  मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी और जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस की टीमों ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामला हत्या का लग रहा है। परिजन घटना से जुड़ी रिपोर्ट दे रहे हैं। जिस पर अनुसंधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा-एफएसएल टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। प्रथम दृष्टया देखने पर हत्या करने के बाद जलाने का मामला नजर आ रहा है। लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरा खुलासा हो पाएगा।

ताऊ के बेटे को हिरातस में लिया
पुलिस ने इस मामले में मृतक के ताऊ के बेटे पप्पू राम को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद और आपसी रंजिश के चलते सामूहित हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पहले चारों की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई थी। बाद में  सभी के शवों को आग लगा दी गई।


सरकार कुर्सी बचाने और वापस लाने में व्यस्त
इस सामूहिक हत्याकांड को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साढे 4 साल में अपराधी बेखौफ हैं। सरकार केवल कुर्सी बचाने में और कुर्सी वापस लाने में व्यस्त है। घटना का पता चलते ही मेरी ग्रामीण एसपी से बात हुई है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद  चारों शवों को जलाया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच हो, ऐसे आरोपियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा- हम पिछले साढे 4 साल से कह रहे हैं कि अपराधी बेखौफ हैं। सरकार केवल अपनी कुर्सी और सरकार बचाने में मशगूल है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा मासूम बच्ची को भी जला जला दिया गया जिसका कोई दोष नहीं था, उसने जीवन की शुरुआत की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed