Sikar News: नवलगढ़ में बदमाशों का बीच सड़क पर उत्पाद, दो युवकों को लोहे के पाइपों-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
सीकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नवलगढ़ रोड पर दो युवकों के साथ बदमाशों लोहे के पाइपों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर के उद्योग नगर इलाके में स्थित नवलगढ़ रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ बदमाश लोहे के पाइपों और डंडों के साथ दो-तीन युवकों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।
उद्योग नगर पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना में हंसराज और उसके साथियों के साथ अरशद नाम के युवक ने मारपीट की। अरशद और उसके साथी 3 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए।
जंगलराज में सीकर का वीभत्स दृश्य देखिए रूह काँप जायेगी
— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) July 17, 2023
यहीं पास में राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष का घर है 😔 pic.twitter.com/dBS9EseCwv
वीडियो वायरल होने के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अब तक किसी ने केस दर्ज नहीं कराया है।