फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants beat an elderly woman to death

Dausa Crime News: बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, जमीनी विवाद का था मामला

Fri, 29 Dec 2023 02:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 29 Dec 2023 02:57 PM IST
सार

Dausa Crime News: जिले के लालसोट में जमीनी विवाद को लेकर दो दर्जन से अधिक बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे एक परिवार के उपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है रात 1:00 के आसपास सोते समय अचानक हुए इस हमले में परिवार के कुछ लोगों के चोट भी आई है।

विज्ञापन
Miscreants beat an elderly woman to death
बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट उतारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के लालसोट रोड पर बीती रात करीब 1 बजे दो दर्जन से अधिक बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे एक परिवार के उपर हमला कर दिया। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से वार करते हुए करीब एक दर्जन लोगों ने एक वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है रात 1:00 के आसपास सोते समय अचानक हुए इस हमले में परिवार के कुछ लोगों के चोट भी आई है। जिनका दौसा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम चन्द्र नेहरा ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो दर्जन से अधिक लोगों द्वार सोते समय परिवार के उपर हमला करने का मामला जानकारी में आने के बाद मौके पर पहुंचे थे। हमले में लड्डो देवी (65) पत्नी मूलचंद की मौत हो गई है। वहीं मृतका के बेटे नरेश ने बताया कि, जमीन विवाद का मामला काफी समय से कोर्ट में चल रहा है। इसे लेकर आरोपी पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके है। मेरे पिताजी के पैर तुड़वा दिए। साथ ही मेरी दुकान में भी कई बार चोरी करवा दी। 

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं दौसा कार्यवाहक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र नेहरा ने बताया कि रात को कुछ बदमाशों ने एक परिवार के ऊपर हमला किया है। जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं परिवार के कुछ सदस्यों को भी चोट आई है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।  मृतका बुजुर्ग के बेटे नरेश की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें दो आरोपियों सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed