फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants attacked by stopping roadways bus in Tonk Devli

Tonk: देवली में रोडवेज बस रुकवाकर दहशतगर्दों ने किया हमला, फोड़े शीशे, सरेआम तलवार चलती देख सहमे यात्री

Thu, 13 Jul 2023 10:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 13 Jul 2023 10:13 PM IST
सार

देवली शहर के जयपुर रोड पर एक बाइक सवार बदमाशों ने एक रोडवेज बस को रुकवाकर सरेआम दहशत फैलाई। बदमाशों ने तलवार से बस के सभी शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए।

विज्ञापन
Miscreants attacked by stopping roadways bus in Tonk Devli
बस में की गई तोड़फोड़। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

देवली शहर के जयपुर रोड स्थित इमानुएल मिशन स्कूल के समीप गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने दबंगई दिखाते रोडवेज बस पर हमला कर दिया। बाइक सवार दो जनों ने जयपुर जा रही लोक परिवहन बस को रुकाकर उस पर तलवारों से हमला कर दिया। एकाएक हुए हमले से बस में बैठे यात्री और चालक-परिचालक घबरा गए। वहीं, बाइक सवार बदमाश हमला कर भाग निकले। सूचना पर देवली थाने के कार्यवाहक प्रभारी और उपनिरीक्षक नाहर सिंह मौके पर पहुंचे तथा चालक से जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि यह घटना कोटा से जयपुर जा रही लोक परिवहन की बस में हुई। यह बस जयपुर चुंगी नाका होते हुए इमानुएल मिशन स्कूल के समीप पहुंची ही थी तभी बाइक सवार दो जने पीछा करते आए तथा उन्होंने बस को इशारा करते हुए रुकवा दिया। बदमाशों ने बस के चारों ओर के शीशे तलवार से हमला कर फोड़ दिए। हथियार होने की वजह से किसी ने उनका विरोध करने की हिमाकत नहीं की।
विज्ञापन


उक्त घटनाक्रम के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। संभवत दोनों बदमाशों का उद्देश्य दहशत फैलाना था। इसके बाद लोग बाहर आए। पीड़ित गावड़ी क्षेत्र के रूपारेल निवासी व चालक धर्मराज मीणा ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। वह एकाएक आए तथा तलवारों से हमला करने लगे। सूचना पर उपनिरीक्षक नाहर सिंह मौके पर पहुंचे तथा चालक परिचालक व अन्य लोगों से जानकारी जुटाई। वहीं, बस को जयपुर रोड स्थित एक होटल पर खड़ा कराया तथा चालक धर्मराज को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed