{"_id":"63fe24d2a78dbd7aca0228b3","slug":"miscreants-abducted-businessman-and-his-female-companion-in-jaipur-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कारोबारी और उसकी साथी को बदमाशों ने किया अगवा, 10 लाख देकर बिजनेसमैन को छोड़ा, महिला कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कारोबारी और उसकी साथी को बदमाशों ने किया अगवा, 10 लाख देकर बिजनेसमैन को छोड़ा, महिला कब्जे में
Tue, 28 Feb 2023 09:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 28 Feb 2023 09:29 PM IST
सार
जयपुर में एक कारोबारी को उसकी महिला साथी के साथ बदमाशों ने अगवा कर लिया। बदमाशों ने कारोबारी से एक करोड़ रुपये की फिरोती की मांग की। 10 लाख रुपये देने पर बदमाशों ने कारोबारी को छोड़ दिया, लेकिन उसकी महिला साथी अभी भी उनके कब्जे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने के मामले ने जयपुर को हिला कर रख दिया है। बदमाश बंदूक दिखाकर कारोबारी और उसके साथ एक युवती को अगवा कर ले गए। बंधक बनाकर चलती गाड़ी में दोनों के साथ जमकर मारपीट की। 10 लाख रुपए में सौदा होने पर बदमाशों ने पैसे लेकर कारोबारी को छोड़ा दिया, लेकिन युवती अभी भी उनके कब्जे में है
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार विकास कुमार महेंडा (26) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद का अपहरण हुआ था। विकास पालडी मीना खोह नागोरियान का रहने वाला है। उसका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। 25 फरवरी की शाम उसकी धर्म बहन आरोही ने कॉल कर उसे मिलने बुलाया था। इसके बाद वह बहन से मिलने मानसरोवर स्थित होटल हयात रेजिडेंसी के सामने पहुंचा। यह से वापस लौटकर उसने बहन को उसके घर छोड़ा। रात करीब 10:30 बजे वह जैसे ही गाड़ी के पास आया तो 4-5 लोगों ने कनपटी पर गन लगाकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान बदमाश उसकी धर्म बहन की सहेली को भी अगवा कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
उनकी आंखों पर पट्टी और मुंह पर कपड़ा बांधकर गाड़ी में बैठाया गया। इस दौरान दोनों के साथ जमकर मारपीट भी की गई। 26 फरवरी की सुबह बदमाशों ने उनसे एक करोड़ की फिरौती मांगनी शुरू कर दी। पानी पीने के बहाने विकास ने आंखों की पट्टी खुलवाई तो उसने सड़क किनारे लगे साइड बोर्ड पर थानागाजी लिखा देखा। यहां नारियल पानी दिलाकर बदमाश उन्हें शाहपुरा एरिया से विराट नगर अलवर पहाड़ों पर ले गए। जहां 1 करोड़ की फिरौती के लिए उसकी खूब पिटाई की गई।
विज्ञापन
बदमाशों ने कारोबारी को बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। उसे धमकाया कि अगर FIR दर्ज कराई तो 15 दिन के अंदर दोबारा उठा लेंगे और फिर सीधे गोली मारेंगे। बदमाशों ने उसकी गाड़ी में रखे 2.38 लाख रुपये निकाल लिए। एटीएम से बैंक अकाउंट से भी पैसा निकाला। सोने की चेन, अंगूठी, जेब में रखे 91 हजार और डॉक्यूमेंट भी लूट लिए। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मानसरोवर में तीसरे आदमी से 10 लाख रुपये दिलवाने के बाद शाम करीब 4 बजे उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद वह रात करीब 11 बजे अपने घर पहुंचा।
पीड़ित कारोबारी ने 27 फरवरी को मुहाना थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बदमाशों ने जिस लड़की का किडनैप किया गया, उसे अभी तक नहीं छोड़ा है। वह लड़की को चार महीने से जानता है। बदमाशों ने कारोबारी की गाड़ी को बहरोड इलाके में छोड़ा था, जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। पुलिस अगवा की गई लड़की के बारे जानकारी जुटाकर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की को जल्द से जल्द बरामद कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।