{"_id":"63cab927e054490eae3c9743","slug":"minor-youth-who-came-to-ganganagar-after-crossing-border-was-sent-to-pakistan-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बॉर्डर पार कर पाकिस्तान से गंगानगर आए किशोर की चार साल बाद वापसी, बांग्लादेशी नागरिक भी भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बॉर्डर पार कर पाकिस्तान से गंगानगर आए किशोर की चार साल बाद वापसी, बांग्लादेशी नागरिक भी भेजा जाएगा
Fri, 20 Jan 2023 09:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:24 PM IST
सार
पाकिस्तानी किशोर बॉर्डर पार कर साल 2019 में गंगानगर जिले में आए किशोर को अटारी के रास्ते पाकिस्तान को सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि बांग्लादेश के नागरिक को अलवर डिटेंशन सेंटर से वापस बांग्लादेश को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2019 में पाकिस्तान से बॉर्डर पार कर राजस्थान के गंगानगर जिले की सीमा में घुस आए किशोर को पाकिस्तान को सुपुर्द कर दिया गया है। गृह विभाग ने बुधवार को पाकिस्तानी किशोर फरहान खान पुत्र नुरखान के पाकिस्तान प्रत्यर्पण के आदेश जारी किए थे। गृह विभाग के शासन सचिव वी. सरवन कुमार ने बताया कि आदेशों का इंप्लीमेंटेशन करते हुए पाकिस्तानी किशोर को अटारी बॉर्डर पर पुलिस एस्कॉर्ट और सुरक्षा के बीच पाकिस्तान को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर बांग्लादेशी नागरिक को बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू
गृह विभाग ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक अलवर डिटेंशन सेंटर से बांग्लादेशी नागरिक अबुल काशिम उर्फ़ नज़रुल इस्लाम भुइयां को वापस बांग्लादेश भेजे जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बांग्लादेशी दूतावास की तरफ से यात्रा संबंधी दस्तावेज मिलने के बाद निष्कासन संबंधी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान में रह रहे 571 पाक अल्पसंख्यक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता
राजस्थान में लम्बे समय से रह रहे पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों को लगातार संवेदनशीलता के साथ नागरिकता दी जा रही है। प्रदेश सरकार ने भारतीय नागरिकता पोर्टल के माध्यम से कुल 571 पाक विस्थापितों को ऑनलाइन नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में गृह विभाग के सचिव वी. सरवन कुमार ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों से 571 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी, 2022 से दिसम्बर, 2022 तक की अवधि में कुल 571 पाक नागरिकों को भारतीय नागरिकता दी गई। साल 2022 के दौरान कुल 1343 पाक विस्थापितों को राज्य में लॉन्ग टर्म वीसा की सुविधा दी गई है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश हैं कि भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र ऑनलाइन ही जारी किए जाएं।
811वें उर्स में शामिल होने वाले पाक जायरीन की सुरक्षा और बंदोबस्त पुख्ता
अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 811 वें उर्स की तमाम तैयारियों को लेकर भी गृह विभाग ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह शासन उप सचिव राजेश जैन ने बताया कि शुक्रवार को जिला कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को उर्स में भाग लेने वाले पाक जायरीनों की सुरक्षा और तमाम व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में दिशानिर्देश जारी करते हुए यह सुनिश्चित किया है।