{"_id":"63c2e06693d5ce12f0461d5c","slug":"minor-student-and-his-companion-threatened-to-shoot-teacher-in-pratapgarh-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: क्लास में मत पढ़ाओ नहीं तो गोली मार दूंगा, पिस्टल दिखाकर छात्र ने शिक्षक को दी धमकी, दो पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: क्लास में मत पढ़ाओ नहीं तो गोली मार दूंगा, पिस्टल दिखाकर छात्र ने शिक्षक को दी धमकी, दो पकड़े गए
Sat, 14 Jan 2023 10:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:33 PM IST
सार
प्रतापगढ़ में एक स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र ने एसडीएमसी के शिक्षक सुरेश आंजना को पिस्टल दिखाकर कहा की तुम इस क्लास में मत पढ़ाओ, अगर मेरी बात नहीं मानी तो इसकी सारी गोलियां तेरे अंदर उतार दूंगा। प्रिंसिपल की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के कोटडी गांव स्थित सरकारी स्कूल के 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने पिस्टल दिखाकर टीचर को क्लास नहीं लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिक बाल अपचारी को निरुद्ध कर साथ आए अभियुक्त करीम उर्फ कालू खान (20) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि घटना के संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल बलवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में कक्षा 9वीं का एक नियमित छात्र स्कूल आया और एसडीएमसी के शिक्षक सुरेश आंजना को पेंट में दबी पिस्टल दिखाकर कहा की तुम इस क्लास में मत पढ़ाओ, अगर मेरी बात नहीं मानी तो इसकी सारी गोलियां तेरे अंदर उतार दूंगा। प्रिंसिपल की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा व सीओ मुकेश कुमार सोनी के सुपरविजन तथा थानाधिकारी हनुवन्त सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर शुक्रवार को नाबालिक को डिटेन कर आरोपी करीम उर्फ कालू खान को गिरफ्तार किया जो घटना के समय बाल अपचारी को साथ लेकर आया था। वह स्कूल के बाहर गेट पर खड़ा हुआ था। धमकी देने के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
अभियुक्त करीम के पास से पुलिस ने शिक्षक को डराने में प्रयुक्त प्लास्टिक की पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है। बाल अपचारी को प्रतापगढ़ संप्रेषण गृह भेजा गया, जबकि अभियुक्त करीम से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।