फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   minor sexually assaulted and after that smothered her to death in such a way that her eyes came out

#KabTakNirbhaya दरिंदगी के बाद इतनी जोर से दबाया मासूम का गला कि निकल आईं आखें

Mon, 02 Dec 2019 02:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Dec 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
minor sexually assaulted and after that smothered her to death in such a way that her eyes came out
सांकेतिक तस्वीर

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि राजस्थान के टोंक में एक मासूम के साथ इसी तरह की दरिंदगी का मामला सामने आया है। टोंक जिले के खेड़ली गांव में पहली कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को एक हैवान शनिवार को स्कूल से घर लौटते समय जगंल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


इसके बाद बच्ची की बेल्ट से ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। दरिंदे ने इतनी जोर से बच्ची का गला दबाया कि उसकी आंखे बाहर निकल गईं। रविवार को बच्ची का शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदर्श सिंधु ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टोंक के थाना प्रभारी राम किशन ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध महेंद्र उर्फ ढोलू को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे पकड़ा गया है।

विज्ञापन

स्कूल से अकेले घर जाती थी मासूम

एसपी का दावा है कि आरोपी की पहचान हो गई है। एफएसएल, पुलिस मोबाइल टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि शनिवार को बच्ची के स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई थी। उस समय बच्ची का मामा वहां मौजूद था। शाम लगभग तीन बजे छुट्टी के बाद बच्ची स्कूल से घर के लिए हमेशा की तरह अकेले रवाना हुई लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे जाम करने की दी चेतावनी

परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की मगर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे को गिरफ्तार न करने पर टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। साथ ही मृतका के परिजनों को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। बच्ची के माता-पिता मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहते हैं। वह अपनी दादी के साथ यहां रहती थी। 

टॉफी-कचौरी खिलाने के बहाने ले गया था आरोपी

माना जा रहा है कि आरोपी बच्ची को पहले से जानता था। वह उसे टॉफी और कचौरी खिलाने के बहाने जंगल में ले गया और वहां उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। बच्ची का शव स्कूल से 300 मीटर दूर जंगल में मिला है। उसके गले में बेल्ट लिपटी हुई है। पास में ही बीयर और शराब की बोतलों के साथ कचौरी के टुकड़े और टॉफी के रेपर मिले हैं।

भाजपा का कांग्रेस पर हमला

राजस्थान से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस घटना को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से पुलिस का डर खत्म हो गया है। पुलिस अधिकारियों की जातियां देखकर उनकी फील्ड में नियुक्तियां की जा रही हैं। न बच्चे सुरक्षित हैं और न बड़े। टोंक की घटना इसका जीता-जागता उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed