फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor murder in Dungarpur girl slits throat of her cousin with sword

Rajasthan: 15 साल की लड़की पर सवार हुआ 'हैवान', तलवार उठाई और नौ साल की चचेरी बहन का सिर धड़ से कर दिया अलग

Mon, 01 Aug 2022 01:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 01 Aug 2022 01:11 PM IST
सार

डूंगपुर में पूजा-अर्चना के दौरान एक किशोरी चील्लाने लगी कि मुझमें देवी आ गई है। उसके बाद वो तलवार लेकर लोगों के पीछे दौड़ पड़ी। इसी दौरान किशोरी अपनी बहन को घसीटते हुए ले गई और सिर धड़ से अलग कर दिया।

विज्ञापन
Minor murder in Dungarpur girl slits throat of her cousin with sword
डूंगरपुर में बहन की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

डूंगरपुर में अंधविश्वास के कारण एक किशोरी ने बहन की हत्या कर दी। एक 15 साल की किशोरी ने नौ साल की चचेरी बहन का तलवार से सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना डूंगरपुर जिले के चीतरी थानांतर्गत झिंझवा फला गांव की है। रविवार रात दशा माता की पूजा-अर्चना चल रही थी। इसी दौरान 15 साल की किशोरी ने खुद पर देवी आने की बात कही। उसके बाद वह तलवार लेकर दौड़ने लगी। लड़की चीखने लगी कि सबको मार डालूंगी और तलवार लेकर आंगन में दौड़ने लगी। वहां बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। वे सभी इधर-उधर भागने लगे। किशोरी के दो भाइयों ने उसे पकड़ना चाहा तो उसने उनपर भी वार करने की कोशिश की। जिसके बाद वो पीछे हट गए। 

विज्ञापन


उसी घर में सुरेश की पुत्री पुष्पा (7) अंदर सोई हुई थी। किशोरी की नजर उसपर पड़ी। जिसके बाद लड़की अपने चचेरी बहन को घसीटते हुए मकान के दूसरे हिस्से में ले गई। वहां जाकर उसने तलवार से ताबड़तोड़ वार कर बहन की गर्दन धड़ से अलग कर दी। बच्ची के मरने के बाद भी किशोरी पागलों की तरह मृत शरीर पर वार करती रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed