फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor blackmailed girl to have physical relationship Jaipur Rajasthan

Rajasthan: 17 साल का लड़का युवती से बोला- 'मेरे साथ संबंध बनाओ', मना करने पर फर्जी अकाउंट बनाकर बताया कॉल गर्ल

Fri, 24 Jun 2022 07:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 24 Jun 2022 07:07 PM IST
सार

युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़का पीड़िता की ही कॉलोनी का रहने वाला है।

विज्ञापन
Minor blackmailed girl to have physical relationship Jaipur Rajasthan
फेक फेसबुक आईडी से करता था ब्लैकमेल

विस्तार

राजस्थान के जयुपर में एक 17 साल के लड़के द्वारा 20 साल की युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। नाबालिग युवती को सोशल मीडिया पर मैसज कर संबंध बनाने के लिए कह रहा था। ऐसा नहीं करने पर उसे बदनाम करने की भी धमकी दे रहा था।

विज्ञापन


युवती ने उसके साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने एक फर्जी अकाउंट बनाकर लडकियों के अश्लील फोटो पोस्ट किए और युवती को कॉल गर्ल बताकर उसका नंबर भी पोस्ट कर दिया। आखिर में युवती ने परिजनों को मामले की जानकारी दी, और फिर नाहरगढ़ रोड थाने में केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माउंट रोड ब्रह्मपुरी निवासी युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि वह कारोबारी है। उसकी 20 साल की बेटी भी उनके कारोबार में मदद करती है। उसी कॉलोनी में रहने वाला एक 17 साल का लड़का उनकी बेटी पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच करीब छह महीने से बात हो रही थी। इसी बीच लड़ने ने युवती से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद से उससे बात करना भी बंद कर दिया, लेकिन लड़का उससे लगातार बात करने का प्रयास कर रहा था। 


बात नहीं होने पर उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर उसके नाम से एक फर्जी अकाउंट लिया। जिसके जरिए लड़कियों के अश्लील पोस्ट किए और फिर उसका नंबर डालकर उसे कॉलगर्ल बता दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed