{"_id":"5d0030cbbdec2207254cab2e","slug":"ministry-of-peace-and-non-violence-will-be-built-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पहले राजस्थान में बनेगा शांति व अहिंसा मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पहले राजस्थान में बनेगा शांति व अहिंसा मंत्रालय
Wed, 12 Jun 2019 04:22 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 12 Jun 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पहले राजस्थान में शांति व अहिंसा मंत्रालय या निदेशालय बन सकता है। इस संबंध में राजस्थान सरकार की ओर से सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा, जो सरकार को सुझाव देगी।
विज्ञापन
यदि ऐसा मंत्रालय या निदेशालय राजस्थान में बनता है, तो यह देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत फरवरी में शांति एवं अहिंसा मंत्रालय या निदेशालय स्थापित किए जाने की संभावना पर विचार करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
राजस्थान सरकार के निर्देश पर मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने राजस्थान शासन सचिवालय में शांति एवं अहिंसा मंत्रालय या निदेशालय की संभावनाओं को लेकर बैठक की। बैठक में एक सलाहकार समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
समिति इसके प्रारूप को लेकर राजस्थान सरकार को सुझाव देगी। इस समिति के सुझावों के आधार पर एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद वे निर्णय करेंगे।