फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Shanti Dhariwal called MP Kirori Lal Meena a terrorist Rajasthan Legislative Assembly Jaipur

Rajasthan: 'सांसद किरोड़ी लाल मीणा आंतकी', विधानसभा में बोले CM गहलोत के मंत्री धारीवाल, जानें क्यों कहा ऐसा

Tue, 14 Mar 2023 08:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 14 Mar 2023 08:08 PM IST
सार

मंत्री धारीवाल के इस बयान के विरोध की गूंज सदन के बाहर भी सुनाई दे रही है। भाजपा नेता के अलावा कांग्रेस नेता भी धारीवाल के बयान के विरोध में उतर आए हैं। जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने मंत्री धारीवाल के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'मैं शांति धारीवाल जी के वक्तव्य की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं।

विज्ञापन
Minister Shanti Dhariwal called MP Kirori Lal Meena a terrorist Rajasthan Legislative Assembly Jaipur
संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के बयान का विरोध हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा वीरांगनाओं के मुद्दे को लेकर गहलोत सरकार पर हमलावर है। सांसद के समर्थन के बाद ही वीरांगनाओं के मुद्दे ने जोर पकड़ा, इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया।     

विज्ञापन


विज्ञापन


सांसद मीणा के इस विरोध-प्रदर्शन से नाराज राजस्थान सरकार में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) को आतंकी कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल, सोमवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी। इस दौरान मंत्री सांसद धारीवाल ने कहा कि राजनीति में रुचि रखने वाला हर व्यक्ति जानता है कि किरोड़ी कैसे कृत्य करते हैं। वे किसी आतंकी से कम नहीं है। धारीवाल के इतना बोलते ही भाजपा नेता हंगामा करने लगे। भाजपा नेताओं ने विधानसभा में शेम-शेम के नारे लगना शुरू कर दिए, इस दौरान धारीवाल ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा सांसद है और वे विधायक भी रहे हैं।

इसके बाद भी वे जानबूझकर नियम के खिलाफ जाकर आंदोलन कर रहे हैं और कानून हाथ में ले रहे हैं। इसके बाद भी भाजपा विधानसभा में हंगामा करती रही। भाजपा नेताओं ने मंत्री धारीवाल से बयान पर माफी मांगने की बात कही, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। 

मंत्री धारीवाल के इस बयान के विरोध की गूंज सदन के बाहर भी सुनाई दे रही है। भाजपा नेता के अलावा कांग्रेस नेता भी धारीवाल के बयान के विरोध में उतर आए हैं। जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने मंत्री धारीवाल के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'मैं शांति धारीवाल जी के वक्तव्य की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। सार्वजनिक जीवन में हमारे दल, राजनीतिक विचारधारा अलग है, मनभेद और मतभेद दोनों हो सकते है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि को आतंकी के समान उपाधि देना लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों के लिए निहायत ही तुच्छ उदाहरण पेश किया है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed