फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Rajyavardhan Singh Rathore BJP win all 25 seats in Lok Sabha election in Rajasthan

Rajasthan: मंत्री राठौड़ बोले- लोकसभा चुनाव में सभी 23 सीटें जीतेंगे, पता नहीं, कांग्रेस को बात का घमंड है

Sat, 13 Jan 2024 05:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Jan 2024 05:31 PM IST
सार

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा में हर चेहरा प्रधानमंत्री मोदी है, मोदी की गारंटी धरातल पर काम कर रही है। वर्षों बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही। कांग्रेस को पता नहीं किस बात का घमंड में है कि वहां जाने के लिए इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
Minister Rajyavardhan Singh Rathore BJP win all 25 seats in Lok Sabha election in Rajasthan
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार की योजनाओं का असर दिख रहा है, उससे पक्का है कि भाजपा राजस्थान में 25 की 25 सीट जीतेगी। अलग-अलग पार्टी जो अब तक एक-दूसरे गालियां दिया करतीं थीं, आज एक छतरी के नीचे आ गई हैं। यह खुद के बचाव के लिए एक छतरी के नीचे आ हैं। अब इन पार्टियों के अंदर ही खींचतान चल रही है। जहां-जहां इन पार्टियों का राज रहा है, वहां कुशासन देखने को मिला है।  

विज्ञापन

 
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा में हर चेहरा प्रधानमंत्री मोदी है, मोदी की गारंटी धरातल पर काम कर रही है। वर्षों बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही। कांग्रेस को पता नहीं किस बात का घमंड में है कि वहां जाने के लिए इंकार कर दिया। अगर, कांग्रेस जाती तो लोग तालियां बजाते, हो सकता था भगवान राम भी कांग्रेस आशीर्वाद देते। लेकिन, कांग्रेस ने तो भगवान राम को ही काल्पनिक बता दिया था, रामसेतु को भी काल्पनिक कहा था। ये लोग सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। कांग्रेस नेताओं के चेहरों पर जो पर्दे थे, वो अब हटने लगे हैं। 
विज्ञापन


राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को चुना है। अब पार्टी के विधायक जनसुनवाई के जरिए जनता की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। सरकार जनता के हित में निर्णय लेगी और एक संकल्प के साथ काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed