फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister of State Otram Dewasi got angry after seeing the chaos in Sirohi District Hospital

Sirohi: जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख भड़के राज्यमंत्री देवासी, कहा- यह क्या हाल बना रखा है, ऐसा नहीं चलेगा

Thu, 04 Jan 2024 08:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 04 Jan 2024 08:42 PM IST
सार

सिरोही जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी हॉस्पिटल के बाथरूम, टूटे टॉयलेट और गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने कहा- अस्पताल का यह क्या हाल बनाकर रखा है, अब ये सब नहीं चलेगा।

विज्ञापन
Minister of State Otram Dewasi got angry after seeing the chaos in Sirohi District Hospital
राज्यमंत्री देवासी ने मरीजों से भी की बात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सिरोही आए ओटाराम देवासी ने गुरुवार को सिरोही जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देख वे भड़क गए और जिम्मेदार अधिकारियों को लताड़ लगाई। निरीक्षण के दौरान देवासाी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछी और सुविधाओं की जानकारी ली। 

विज्ञापन


दअरसल, निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री देवासी अस्पताल के बाथरूम, टूटे टॉयलेट और गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने कहा- अस्पताल का यह क्या हाल बनाकर रखा है, अब ये सब नहीं चलेगा। इस दौरान उन्होंने सीएमओ को 10 दिन के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोबारा अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचने की बात कही। इसके बाद वे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही अस्पताल में मिल रही दवाइयों और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।  
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, कुपाराम देवासी, संभाग मीडिया प्रभारी चिराग रावल, महिपाल चारण, जबरसिंह चौहान, बाबूसिंह, गोविंद माली, मणिदेवी, महेंद्र माली, कुलदीपसिंह, गोविंद सैनी, विकास रावल, जितेंद्र खत्री, कपूर पटेल, सुनील गुप्ता, गौरव काशीवा और लोकेश देवासी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक 
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कृषि के आत्मा सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें देवासी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में पात्र व्यक्तियों को केंद्र की योजनाओं से लाभान्वित करने आदेश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. भास्कर विश्नोई ने यात्रा के रूटचार्ट, शिविरों की प्रगति, कार्य प्रणाली, क्रियाकल्पों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। देवासी ने बैठक में बत्तीसा नाला और जवाई पुनर्भरण योजना एक निश्चित समयावधि में कार्य पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं विभागों की बड़ी योजनाओं के लिए अलग से चर्चा करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed