फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister of State Kailash Choudhary targeted Congress and CM Ashok Gehlot Agnipath Scheme

Rajasthan: कैलाश चौधरी बोले- 'अग्निपथ' को लेकर युवाओं को भ्रमित कर रही कांग्रेस, गहलोत गांधी परिवार की चापलूसी में लगे 

Thu, 16 Jun 2022 11:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 Jun 2022 11:10 PM IST
सार

राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अग्निपथ योजना को सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। उन्हाेंने कहा, योजना से युवाओं को सैन्य सेवा का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Minister of State Kailash Choudhary targeted Congress and CM Ashok Gehlot Agnipath Scheme
राज्य कृषि मंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने 'अग्निपथ' योजना को सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। चौधरी ने कहा कि योजना से युवाओं को सैन्य सेवा का अवसर मिलेगा। साथ ही देश की सुरक्षा और मजबूत होगी। अग्निपथ योजना सभी अग्निवीरों को 30,000 रुपये हर महीने देगी। चौथे वर्ष में 40,000 रुपये प्रति माह तक का मासिक पैकेज दिया जाएगा। चार साल पूरे होने पर सभी उम्मीदवारों के लिए एक समग्र वित्तीय पैकेज 'सेवा निधि' का भी प्रावधान योजना में किया गया है। 

विज्ञापन


अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध को लेकर कैलाश चौधरी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह पार्टियों हर अच्छी योजना का केवल विरोध करना जानती हैं। कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां दुष्प्रचार कर युवाओं को भ्रमित करने का काम कर रही हैं। कांग्रेस नेता गांधी परिवार को भ्रष्टाचार के आरोपों से बचाने के लिए युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर करने के बजाए दिल्ली में बैठकर गांधी परिवार की चापलूसी कर रहे हैं।
विज्ञापन


अग्निपथ योजना के बारे में बात करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा, इस योजना के तहत युवाओं को पहले साल 4.76 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। चौथी साल तक बढ़कर ये 6.92 लाख तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा अन्य रिस्क और हार्डशिप भत्ते भी मिलेंगे। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को 11.7 लाख रुपए की सेवा निधि दी जाएगी। इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। साथ ही अग्निपथ योजना में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को केंद्रीय, राज्य पुलिस बलों और असम राइफल्स की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed