फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Mahesh Joshis wife health deteriorated admitted to SMS Hospital in jaipur

Rajasthan: मंत्री महेश जोशी की पत्नी की तबियत बिगड़ी, ब्रेन हैमरेज की आशंका, बेटे पर लगा है दुष्कर्म का आरोप

Thu, 12 May 2022 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 12 May 2022 09:30 PM IST
सार

मंत्री महेश जोशी की पत्नी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अरविंद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। आठ डॉक्टरों की एक टीम भी बनाई गई है।

विज्ञापन
Minister Mahesh Joshis wife health deteriorated admitted to SMS Hospital in jaipur
एसएमएस अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी की पत्नी की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें ब्रेन हैमरेज की आशंका के चलते एमएसएस अस्पातल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, डॉक्टरों ने अभी ब्रेन हैमरेज की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि हाल ही में मंत्री जोशी के बेटे रोहित जोशी पर एक युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगए हैं। इसी मानसिक तनाव के चलते उनकी पत्नी की तबियत बिगड़ गई है। 

विज्ञापन


एसएमएस अस्पताल में भर्ती 
मंत्री जोशी की पत्नी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर अरविंद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही आठ डॉक्टरों की टीम भी बनाई गई है। अस्पताल प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।  
विज्ञापन


रोहित जोशी के दुष्कर्म का मामला ? 
आठ मई को जयपुर की रहने वाली एक 23 साल की युवती ने मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। उसने बताया कि आरोपी रोहित ने नशीली दवा पिलाकर उसके साथ सवाई माधोपुर में दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर उसके साथ मारपीट की और गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिल्ली के सदर थाना इलाके में की थी। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed