फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Mahesh Joshis son Rohit accused of rape, MLA Divya Maderna raised questions on Rajasthan Police

Rajasthan: कांग्रेस विधायक पीड़िता के साथ, राजस्थान पुलिस से पूछा- मंत्री के बेटे पर क्यों नहीं की एफआईआर, जांच हो

Tue, 10 May 2022 03:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 10 May 2022 03:33 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोप में घिरे मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें लगातर बढ़ती जा रहीं हैं। कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने  पूछा कि एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई?  

विज्ञापन
Minister Mahesh Joshis son Rohit accused of rape, MLA Divya Maderna raised questions on Rajasthan Police
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुष्कर्म के आरोप में घिरे मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें लगातर बढ़ती जा रही हैं। मामले को लेकर भाजपा नेता सरकार को लगातार घेर रहे हैं। वहीं अब एक महिला कांग्रेस विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। 

विज्ञापन

 
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के सदर बाजार थाने में दर्ज जीरो एफआईआर की जांच की जा रही है, पर डीजीपी पुलिस प्रशासन भी मेरे सवाल का जवाब दें। उन्होंने पूछा कि एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई? इस मामले में डीजीपी को तुरंत विभागीय जांच का निर्देश देना चाहिए।
विज्ञापन


विधायक मदेरणा ने कहा कि डीजपी और राजस्थान पुलिस को पीड़िता और उसके परिवार को तुरंत सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए, क्योंकि उसका पैतृक निवास राजस्थान में है। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी सरकार बहुत संवेदनशील है, लेकिन पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed