{"_id":"65e33e8061d136699d06e707","slug":"minister-madan-dilawar-says-bulldozer-will-run-into-houses-of-those-accused-rape-and-sexual-exploitation-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शाहपुरा में मंत्री मदन दिलावर बोले- दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शाहपुरा में मंत्री मदन दिलावर बोले- दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर
Sat, 02 Mar 2024 08:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:28 PM IST
सार
राजस्थान में शाहपुरा के जहाजपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा बयान दिया है। दिलावर ने कहा, दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपियों के घर बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
शाहपुरा में मंत्री मदन दिलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शाहपुरा जिले के जहाजपुर में शनिवार को बड़ा बयान दिया है। दिलावर ने कहा है कि दुष्कर्म व यौन शोषण के आरोपी कार्मिकों को सूचीबद्ध कराया जा रहा है। उनकी सूची को सार्वजनिक कर पोस्टर लगाये जाएंगे। इनमें ज्यादा बड़े अपराधी कार्मिकों की संपत्ति को चिन्हित कर जरूरत पड़ने पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार को जहाजपुर चिकित्सालय में टीबी जांच मशीन का लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कुछ अलग ही तेवर में दिखे। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की ओर से आम जनता के हित में कई कदम उठाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां मुझे गंदगी दिखाई देगी, वहां उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। 75 हजार रुपये महीने सरकार ग्राम पंचायत को स्वच्छता के लिए पैसे देती है। ग्राम पंचायतें उस पैसों का दूसरे निर्माण कार्य में उपयोग कर लेती है। लेकिन अब यह नहीं होगा। सरकार ने ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता का पैसा सफाई पर ही खर्च होगा। उस पैसे का उपयोग नाली निर्माण में भी नहीं कर सकते। इसका दुरूपयोग करने व शिकायत आने पर कार्रवाई की जायेगी, फिर चाहे सरपंच व पालिका चेयरमैन के खिलाफ ही क्यों न हो।
विज्ञापन
शिक्षा में सुधार
उन्होंने कहा कि बच्चों को पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक चाहिए, जितने स्कूल द्वारा नम्बर दिए जाते हैं। उसके आधे लिखित परीक्षा में नम्बर आने चाहिए, अन्यथा उस टीचर और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं बच्चों से पैसा लेकर एग्जामिनर को देने का जो पुराना रिवाज चला आ रहा था, उसे अब बंद करना होगा। अन्यथा प्रिंसिपल एवं एग्जामिनर के खिलाफ कार्रवाई होगी। पूर्व के सालों में जिन अध्यापकों की गतिविधियां संदिग्ध रही हैं, उनकी सूची बनवाई जा रही है। उनके पोस्ट बनवाकर गांव-गांव में चश्पा किया जाएगा। उनकी संपत्ति पहचान की जाएगी ओर संपत्ति में कोई भी
खामी पाई गई तो बुलडोजर चलाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. विष्णु दयाल मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक जाट, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नईम, अख्तर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, वाइस चेयरमैन राजीव काटियां, सरपंच वेद प्रकाश खटीक, कैलाश टेपण, महेंद्र खटीक, पार्षद लव सिंह, सीमा देवी, रामप्रसाद रेगर, राजकुमार माली, पंकज घारू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
टीबी से पीड़ित मरीजों की जांच जहाजपुर अस्पताल में होगी
जहाजपुर चिकित्सालय में अब लोगों को एक ओर जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। टीबी से पीड़ित मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं विधायक गोपीचंद मीणा ने टीबी जांच मशीन का चिकित्सालय में लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पहले इस तरह की जांच मशीन बड़े शहरों के अस्पतालों में हुआ करती थी। लेकिन अब यह मशीन गांव आ गई है, जिससे टीबी जांच दो घंटे में मशीन बता देगी और आपको बिमारी है या नहीं और कौन सी दवा लेनी है, यह भी जानकारी मिल जाएगी। पूर्व में अधिकांश लोगों को कुपोषण के कारण टीबी रोग हुआ करता था।
क्या है सीबी नोट मशीन
कार्टि्रज आधारित न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (सीबी-एनएएटी), एक स्वचालित डीएनए परीक्षण है, जो टीबी से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए दो घंटे के भीतर एम. ट्यूबरकुलोसिस और रिफैम्पिसिन प्रतिरोध (एमडीआर-टीबी का एक संकेतक) का पता लगाता है।