फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Kirori Lal Meena says Congress not get candidates in Lok Sabha elections

Dausa News: कैबिनेट मंत्री मीणा ने किया ध्वजारोहण, कहा- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नहीं मिलेंगे उम्मीदवार

Fri, 26 Jan 2024 06:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 Jan 2024 06:11 PM IST
सार

ममता बनर्जी और भगवंत मान के अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर मंत्री मीणा ने कहा कि इंडिया गठन के लोग चाहे एक साथ रहे या फिर अलग-अलग हो जाएं। लेकिन, पीएम मोदी को नहीं रोक सकते। कांग्रेस को तो लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
Minister Kirori Lal Meena says Congress not get candidates in Lok Sabha elections
गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के राजेश पायलट स्टेडियम में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर सलामी ली, इसके बाद जिले की 46 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।  

विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों पर दी गई प्रस्तुति पर कहा कि हमें हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। देशवासियों में देश भक्ति का भाव जागृत रहना चाहिए। युवाओं के बलबूते पर हम देश को आगे ले जा सकते हैं।  
विज्ञापन


ममता बनर्जी और भगवंत मान के अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर मंत्री मीणा ने कहा कि इंडिया गठन के लोग चाहे एक साथ रहे या फिर अलग-अलग हो जाएं। लेकिन, लोकसभा चुनाव में 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी को कोई नहीं रोक सकता है। भाजपा एक बार फिर सत्ता में लौटेंगी। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे को लेकर मंत्री मीणा ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा सक्रिय रहते हैं। वे चुपचाप नहीं बैठ सकते, वह देश को नई दिशा देने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed