{"_id":"64ca73cab11940ac17030277","slug":"minister-govind-ram-meghwal-relieved-retired-ias-ramesh-chand-solanki-from-special-assistant-post-order-letter-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत के मंत्री मेघवाल ने विशिष्ट सहायक को अनोखे अंदाज में किया कार्यमुक्त, आदेश पत्र हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत के मंत्री मेघवाल ने विशिष्ट सहायक को अनोखे अंदाज में किया कार्यमुक्त, आदेश पत्र हो रहा वायरल
Wed, 02 Aug 2023 08:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Aug 2023 08:48 PM IST
सार
मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने बुधवार सेवानिवृत्त IAS रमेश चंद सोलंकी को विशिष्ट सहायक पद से कार्य मुक्त करते हुए लिखा कि सोलंकी 2 अगस्त से मेरे कार्यालय और विशिष्ट सहायक पद से संबंधित कोई भी राजकीय कार्य नहीं करेंगे। अगर, वे ऐसा करते है तो इसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
मंत्री गोविंद राम मेघवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने अपने विशिष्ट सहायक को कार्यमुक्त कर दिया है। जिसका आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने बुधवार 2 अगस्त को सेवानिवृत्त IAS रमेश चंद सोलंकी को अपने विशिष्ट सहायक पद से कार्य मुक्त कर दिया है। कार्यमुक्त करने के लिए जारी किए आदेश में मंत्री मेघवाल ने लिखा है कि सोलंकी को सूचित किया जाता है कि वह दिनांक 2 अगस्त से मेरे कार्यालय और विशिष्ट सहायक पद से संबंधित कोई भी राजकीय कार्य नहीं करेंगे। अगर, वे ऐसा करते है तो इसके लिए वे खुद ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बतादें कि रमेश चंद सोलंकी 6 सितंबर 2022 को मंत्री गोविंद राम मेघवाल के विशिष्ट सहायक के पद पर नियुक्ति किया गया था। सोलंकी को अचानक इस तरह से कार्यमुक्त करने को लेकर हर कोई आश्चर्यचकित है।
चर्चा है कि आदेश में मंत्री ने ये क्यों लिखा कि सोलंकी 2 अगस्त के बाद कोई राजकीय कार्य करते हैं तो वे खुद इसके लिए जिम्मेदार होंगे। दूसरी ओर सवाल ये भी उठ रहा है कि विभाग के अफसरों की जगह मंत्री ने खुद उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश क्यों निकाला है। हालांकि, मंत्री मेघवाल ने इसे लेकर अब तक कोई प्रतिक्रियां नहीं दी है।