{"_id":"64f5ac80ec6181cfe3050be4","slug":"minister-alka-gurjar-verbally-attacked-gehlot-government-regarding-parivartan-sankalp-yatra-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli: मंत्री अलका गुर्जर ने गहलोत सरकार को घेरा; बोलीं- कितनी भी पुलिस लगा लो, जन समर्थन रुकने वाला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli: मंत्री अलका गुर्जर ने गहलोत सरकार को घेरा; बोलीं- कितनी भी पुलिस लगा लो, जन समर्थन रुकने वाला नहीं
Mon, 04 Sep 2023 03:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 04 Sep 2023 03:38 PM IST
सार
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि कितना भी पुलिस को आगे कर लो, ये राजस्थान का जन समर्थन रुकने वाला नहीं है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का लोग पलक पावड़े बिछाकर स्वागत कर रहा हैं।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करतीं मंत्री डॉ. अलका गुर्जर व अन्य।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान करौली में आयोजित प्रेस वार्ता को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने संबोधित किया। मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को अपराध, महिला अत्याचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर जमकर घेरा। अलका गुर्जर ने कहा कि सवाई माधोपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नाड्डा ने परिवर्तन यात्रा को रवाना किया था, लेकिन भाजपा की परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस सरकार ने बौखलाते हुए गंगापुर सिटी में पुलिस को आगे करके यात्रा को रोक दिया।
विज्ञापन
मैं सीएम को कहना चाहती हूं कि आप कितना भी पुलिस को आगे कर लो, ये राजस्थान का जन समर्थन रुकने वाला नहीं है। इस भ्रष्ट सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का लोग पलक पावड़े बिछाकर स्वागत कर रहा हैं।
विज्ञापन
डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इनके सरकारी दफ़्तर में पैसे और सोने की ईंट मिलती है, जिस विभाग के मुखिया स्वयं मुख्यमंत्री हैं। इनके जलदाय मंत्रालय में इतना बड़ा घोटाला हो रहा है कि हाल ही में ईडी ने कार्रवई करते हुए करोड़ों रुपये और सोने की ईंट ज़ब्त की है।
विज्ञापन
डॉ. अलका सिंह ने कहा कि इस महिला विरोधी सरकार के आंकड़े देखे जाएं तो राजस्थान में रोज़ 17 बलात्कार और 7 हत्या की वारदात हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपराधियों को प्रदेश छोड़ने की खुली चुनौती दी थी और पुलिस के हाथ खुले छोड़ने की बात कही थी, लेकिन फिर भी अगस्त माह के 28 दिनों में प्रदेश में 64 मर्डर और 118 मासूम बालिकाओं-महिलाओं के साथ रेप की घटनायें हो जाती हैं। राजस्थान में अपराधी बेख़ौफ़ घूम रहे हैं और अपराध का ग्राफ़ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इन्हीं की सरकार के एक मंत्री सदन में कहते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।
अलका गुर्जर ने कहा कि आज राजस्थान की स्थिति ऐसी है कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। अचंभे की बात तो ये है कि एंबुलेंस और पुलिस थाने में भी रेप जैसी घटनाएं हो जाती हैं और इस सरकार के मुखिया कहते हैं कि अब हम हर घर के आगे सिपाही तो नहीं लगा सकते। शर्म आती है, जो महिलाओं को सुरक्षा देने के स्थान पर इस तरह के गैर जिम्मेदारीपूर्ण बयान देते हैं।
अलका गुर्जर ने कहा राजस्थान के प्रतापगढ़ में निर्वस्त्र कर घुमाई गई बेटी के अपराधियों के खिलाफ तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और वीडियो वायरल होते ही सरकार की नींद टूटी, क्योंकि 2 महीने बाद चुनाव हैं। इसलिए मुख्यमंत्री जी पीड़िता से मिलने गए और उनके सम्मान में प्रशासन द्वारा कालीन बिछाया जाता है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की दिसंबर 2021 की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 6337 मामले दर्ज हुए है जो देश में सबसे ज़्यादा है। 18 साल से छोटी बच्चियों के साथ रेप की 1453 घटनाएं राजस्थान में हुई है जो देश में सर्वाधिक हैं।
किसान आत्म हत्या करने को मजबूर है-अलका गुर्जर
डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि आज हम और आप सब किसान परिवार से आते है। इस सरकार ने किसानों के लिए कोई काम नहीं किया है। इनके युवराज आते हैं और 1 से 10 तक की गिनती गिन कर चले जाते हैं, लेकिन किसानों का कर्जा माफ़ नहीं होता है। ये सरकार पूरी तरह विफल है और आज स्थिति ये है कि किसान आत्म हत्या करने को मजबूर है। किसानों को यूरिया देने का काम हो , किसान सम्मान निधि देने का काम हो, एमएसपी पर ख़रीद की गारंटी देने का काम मोदी जी की सरकार ने किया है।
युवाओं का भविष्य अंधकार में डालने का काम सरकार ने किया-अलका गुर्जर
डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में युवाओं का भविष्य अंधकार में डालने का काम इस सरकार ने किया है। ऐसा कोई भी पेपर नहीं है जो इस सरकार में लीक नहीं हुआ। पेपर लीक करने वालो के तार सीधे इस सरकार से जुड़े हुए हैं। राजस्थान में 17 पेपर लीक हुए हैं। राजस्थान के युवाओं के साथ बेरोज़गारी भत्ते के नाम धोखा इस सरकार ने किया है। ये सरकार युवा विरोधी सरकार है। जिसने युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम किया है।