फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Alka Gurjar verbally attacked Gehlot government regarding Parivartan Sankalp Yatra

Karauli: मंत्री अलका गुर्जर ने गहलोत सरकार को घेरा; बोलीं- कितनी भी पुलिस लगा लो, जन समर्थन रुकने वाला नहीं

Mon, 04 Sep 2023 03:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 04 Sep 2023 03:38 PM IST
सार

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि कितना भी पुलिस को आगे कर लो, ये राजस्थान का जन समर्थन रुकने वाला नहीं है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का लोग पलक पावड़े बिछाकर स्वागत कर रहा हैं।

विज्ञापन
Minister Alka Gurjar verbally attacked Gehlot government regarding Parivartan Sankalp Yatra
प्रेस वार्ता करतीं मंत्री डॉ. अलका गुर्जर व अन्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान करौली में आयोजित प्रेस वार्ता को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने संबोधित किया। मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को अपराध, महिला अत्याचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर जमकर घेरा। अलका गुर्जर ने कहा कि सवाई माधोपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नाड्डा ने परिवर्तन यात्रा को रवाना किया था, लेकिन भाजपा की परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस सरकार ने बौखलाते हुए गंगापुर सिटी में पुलिस को आगे करके यात्रा को रोक दिया।

विज्ञापन


मैं सीएम को कहना चाहती हूं कि आप कितना भी पुलिस को आगे कर लो, ये राजस्थान का जन समर्थन रुकने वाला नहीं है। इस भ्रष्ट सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का लोग पलक पावड़े बिछाकर स्वागत कर रहा हैं।
विज्ञापन


डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इनके सरकारी दफ़्तर में पैसे और सोने की ईंट मिलती है, जिस विभाग के मुखिया स्वयं मुख्यमंत्री हैं। इनके जलदाय मंत्रालय में इतना बड़ा घोटाला हो रहा है कि हाल ही में ईडी ने कार्रवई करते हुए करोड़ों रुपये और सोने की ईंट ज़ब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अलका सिंह ने कहा कि इस महिला विरोधी सरकार के आंकड़े देखे जाएं तो राजस्थान में रोज़ 17 बलात्कार और 7 हत्या की वारदात हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपराधियों को प्रदेश छोड़ने की खुली चुनौती दी थी और पुलिस के हाथ खुले छोड़ने की बात कही थी, लेकिन फिर भी अगस्त माह के 28 दिनों में प्रदेश में 64 मर्डर और 118 मासूम बालिकाओं-महिलाओं के साथ रेप की घटनायें हो जाती हैं। राजस्थान में अपराधी बेख़ौफ़ घूम रहे हैं और अपराध का ग्राफ़ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इन्हीं की सरकार के एक मंत्री सदन में कहते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।

अलका गुर्जर ने कहा कि आज राजस्थान की स्थिति ऐसी है कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। अचंभे की बात तो ये है कि एंबुलेंस और पुलिस थाने में भी रेप जैसी घटनाएं हो जाती हैं और इस सरकार के मुखिया कहते हैं कि अब हम हर घर के आगे सिपाही तो नहीं लगा सकते। शर्म आती है, जो महिलाओं को सुरक्षा देने के स्थान पर इस तरह के गैर जिम्मेदारीपूर्ण बयान देते हैं।

अलका गुर्जर ने कहा राजस्थान के प्रतापगढ़ में निर्वस्त्र कर घुमाई गई बेटी के अपराधियों के खिलाफ तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और वीडियो वायरल होते ही सरकार की नींद टूटी, क्योंकि 2 महीने बाद चुनाव हैं। इसलिए मुख्यमंत्री जी पीड़िता से मिलने गए और उनके सम्मान में प्रशासन द्वारा कालीन बिछाया जाता है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की दिसंबर 2021 की  रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 6337 मामले दर्ज हुए है जो देश में सबसे ज़्यादा है। 18 साल से छोटी बच्चियों के साथ रेप की 1453 घटनाएं राजस्थान में हुई है जो देश में सर्वाधिक हैं।

किसान आत्म हत्या करने को मजबूर है-अलका गुर्जर
डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि आज हम और आप सब किसान परिवार से आते है। इस सरकार ने किसानों के लिए कोई काम नहीं किया है। इनके युवराज आते हैं और 1 से 10 तक की गिनती गिन कर चले जाते हैं, लेकिन किसानों का कर्जा माफ़ नहीं होता है। ये सरकार पूरी तरह विफल है और आज स्थिति ये है कि किसान आत्म हत्या करने को मजबूर है। किसानों को यूरिया देने का काम हो , किसान सम्मान निधि देने का काम हो, एमएसपी पर ख़रीद की गारंटी देने का काम मोदी जी की सरकार ने किया है।


युवाओं का भविष्य अंधकार में डालने का काम सरकार ने किया-अलका गुर्जर
डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में युवाओं का भविष्य अंधकार में डालने का काम इस सरकार ने किया है। ऐसा कोई भी पेपर नहीं है जो इस सरकार में लीक नहीं हुआ। पेपर लीक करने वालो के तार सीधे इस सरकार से जुड़े हुए हैं। राजस्थान में 17 पेपर लीक हुए हैं। राजस्थान के युवाओं के साथ बेरोज़गारी भत्ते के नाम धोखा इस सरकार ने किया है। ये सरकार युवा विरोधी सरकार है। जिसने युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed