फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MiG21 Bison fighter aircraft of Indian Air Force crashed in Barmer during a training sortie

हादसा: राजस्थान के बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वायुसेना का मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान, पायलट सुरक्षित

Wed, 25 Aug 2021 06:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 25 Aug 2021 06:43 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान बुधवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया।

विज्ञापन
MiG21 Bison fighter aircraft of Indian Air Force crashed in Barmer during a training sortie
मिग 21 बाइसन लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान बुधवार को हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुए मिग 21 बाइसन लड़ाकू विमान का पायलट सुरक्षित है। यह हादसा प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ। अब लड़ाकू विमान के हादसाग्रस्त होने से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन


इन तस्वीरों में विमान के मलबे को जलते हुए और धुआं उठते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में विमान का पायलट जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। पायलट के ही पास कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं। एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें जलते हुए विमान के पास दो झोपड़ीनुमा घर बने हुए दिख रहे हैं। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



भारतीय वायु सेना ने इस संबंध में जानकारी दी है कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पश्चिमी सेक्टर में प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाले भारतीय वायुसेना के मिग-21 बाइसन विमान में टेक ऑफ के बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। हादसे का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed