फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mid-day meal system for children in schools is running on loan

Kekri: स्कूलों में उधारी से चल रही बच्चों के मिड-डे मिल की व्यवस्था, नहीं हुआ भुगतान; कलेक्ट्रेट पहुंचा मामला

Thu, 24 Oct 2024 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Oct 2024 06:52 PM IST
सार

Kekri: केकड़ी जिले की स्कूलों में बच्चों के लिए चल रहे पोषाहार कार्यक्रम को लेकर संकट खड़ा हो गया है। जिले की स्कूलों में पिछले छह माह से पोषाहार की एमडीएम राशि का भुगतान ही नहीं किया गया है, जिससे स्कूल के शिक्षक जैसे तैसे उधारी में पोषाहार के लिए जरूरी खाद्य सामग्री के जुटाने को मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन
Mid-day meal system for children in schools is running on loan
स्कूलों में उधारी से चल रही बच्चों के मिड-डे मिल की व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी जिले की स्कूलों में बच्चों के पोषाहार की व्यवस्था कभी भी दम तोड़ सकती है। एक अप्रेल से लेकर आज तक जिले के सभी विद्यालयों को इससे संबंधित एमडीएम की राशि का भुगतान ही नहीं किया गया है। इस व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए स्कूल के शिक्षक बाजार से उधार में सामान जुटा रहे हैं। मगर ऐसा कब तक चल पाएगा।

विज्ञापन


गुरुवार को असंतोष में आये शिक्षकों ने जिला कलक्टर से गुहार लगाई। उन्होनें राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के बैनर तले जिलाध्यक्ष महेश शर्मा एवं उपशाखा अध्यक्ष नवलकिशोर जांगिड़ के नेतृत्व में पोषाहार के बकाया भुगतान को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के यहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जिला कलक्टर श्वेता चौहान को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व शिक्षकगण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में एकत्रित हुए, जहां से रैली के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त जिला मंत्री राजेन्द्र सुजेडिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाशचन्द जैन, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि मदनमोहन परेवा, सभाध्यक्ष गोपाल लाल रेगर, बिहारीदान चारण, कैलाश चन्द सोनी, वीरेन्द्र सोनी, ईद मोहम्मद, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामबाबू स्वर्णकार, संजय वैष्णव, हरिनारायण बीदा, दिनेश कुमार वैष्णव, पृथ्वीराज सिंह राठौड़, शीलू राजावत, सोनू कुमावत, ऋषिराज सोनी, शुभकरण मीणा, रामनिवास कुमावत, धर्मराज वैष्णव, प्रधान जाट एवं देवीशंकर वैष्णव सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। वार्ता के दौरान जिला संरक्षक बिरदीचन्द वैष्णव, विभाग संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़, जिला महिला मंत्री प्रभा पंचोली एवं जिला उप सभाध्यक्ष मोजेन्द्र सिंह राव ने सुझाव दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उपशाखा अध्यक्ष नवलकिशोर जांगिड़ ने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में भी कई बार पोषाहार के भुगतान को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से आग्रह किया गया था लेकिन फिर भी एक अप्रेल से लेकर आज तक केकड़ी जिले के सभी विद्यालयों को एमडीएम की राशि का भुगतान नहीं किया गया। उपशाखा मंत्री भागचन्द लखारा ने बताया कि जिलेभर की सरकारी स्कूलाें में विद्यार्थियों के लिए पोषाहार बनाने वाली कुक कम हेल्पर शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते आर्थिक परेशानी का सामना कर रही हैं। दीपावली का त्यौहार भी नजदीक है, फिर भी इन्हें अप्रेल से लेकर सितम्बर तक के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। अब अक्टूबर माह भी बीतने के कगार पर है, जिसके कारण इनके घराें में चूल्हा तक जलाना मुश्किल हाे रहा है। 


बताया गया कि सरकार की ओर से कुक कम हेल्पर को मात्र 2143 रुपये मानदेय दिया जाता है, जो भी उन्हें समय पर नहीं मिल रहा। कुक कम हैल्पर को शिक्षा सत्र में दस माह का ही मानदेय मिलता है। दीपावली के अवकाश एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पोषाहार नहीं बनने पर मानदेय नहीं मिलता है। कुक कम हैल्पर का काम प्रतिदिन बच्चों के लिए मिड डे मील मेनू के अनुसार पोषाहार तैयार करना होता है। बच्चों की तादाद के अनुसार उक्त पोषाहार बनता है। अमूमन इसको बनाने में कुक कम हैल्पर को तीन से चार घंटे लगते हैं जबकि मानदेय अब तक मात्र 2143 रुपये ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed