{"_id":"648098b64d093d1a810f9752","slug":"meeting-of-people-deprived-of-voting-rights-in-jhunjhunu-will-struggle-under-the-leadership-of-rlp-leader-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: झुंझुनूं में मतदान के अधिकार से वंचित लोगों ने की बैठक, आरएलपी नेता के नेतृत्व में करेंगे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: झुंझुनूं में मतदान के अधिकार से वंचित लोगों ने की बैठक, आरएलपी नेता के नेतृत्व में करेंगे संघर्ष
Wed, 07 Jun 2023 08:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Jun 2023 08:18 PM IST
सार
आरएलपी नेता राजकुमार नायक ने कॉलोनी के लोगों को एकजुट होकर मतदाता सूचियों में हो रहे संशोधन की जानकारी दी। साथ ही सूची में नाम जुड़वाने के लिए क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा।
विज्ञापन
बैठक का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में परिसीमन के नाम पर मतदान के अधिकार से वंचित किए गए लक्ष्मी कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को बैठक की। इस बैठक का आयोजन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आरएलपी नेता राजकुमार नायक के नेतृत्व में किया गया। बैठक में कॉलोनी को फिर से नगरपालिका से जोड़ने और इस पर आगे के संघर्ष की रूपरेखा भी तय की गई।
विज्ञापन
आरएलपी नेता राजकुमार नायक ने कॉलोनी के लोगों को एकजुट होकर मतदाता सूचियों में हो रहे संशोधन की जानकारी दी। साथ ही सूची में नाम जुड़वाने के लिए क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा। राजकुमार नायक ने बताया कि 30 जून से पहले चिड़ावा रोड़ से लोहारू रोड़ तक बाईपास की सभी कॉलोनियों के लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करना है। अगर, उपखण्ड अधिकारी के स्तर पर कोई आपत्ति हुई तो जिला कलेक्टर को भी इस मामले से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
राजकुमार नायक ने बैठक में उपस्थित कॉलोनी के प्रतिनिधियों को बताया कि मतदाता सूची में नाम जोडने, हटाने या संशोधन संबंधी आवेदन बूथ पर बीएलओ के समक्ष जाकर कराया जा सकता है। एनवीएसपी पोर्टल पर जाकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन कराते हुए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करते हुए आवेदन किया जा सकता है। बैठक में दिलीप सिंह बागड़ी, लक्ष्मण सिंह भाटी, प्रह्लाद मेघवाल, जुगलाल, बजरंग सिंह भाटी, लालचंद भगत, बलबीर सिंह, बजरंग वाल्मीकि, पोकर मल, आशीष, समुंदर सिंह सहित कॉलोनी के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन