{"_id":"64fde9898dff173e9101b983","slug":"meeting-of-congress-core-committee-leaders-held-in-jaipur-kc-venugopal-pilot-and-gehlot-attended-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सोमवार को होने वाली कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक आज ही हुई, वेणुगोपाल, पायलट और गहलोत हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सोमवार को होने वाली कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक आज ही हुई, वेणुगोपाल, पायलट और गहलोत हुए शामिल
Sun, 10 Sep 2023 09:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 10 Sep 2023 09:36 PM IST
सार
कांग्रेस महामंत्री केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस वार रूम में कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से गठित की गई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक रविवार को प्रदेश कर्यालय में आयोजित की गई। इससे पहले से बैठक सोमवार को होनी थी। बैठक में शामिल होने के लिए संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल आज शाम को जयपुर पहुंए गए थे।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। जिसमें कोर कमेटी की बैठक आज शाम को ही होने की चर्चा हुई। चर्चा के बाद वेणुगोपाल ने कॉल कर सचिन पायलट से बात की तो उन्होंने भी बैठक को लेकर सहमति जता दी।
विज्ञापन
इसके बाद संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस वार रूम में कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी चुनावी की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा की परिवर्तन यात्रा से निपटने के लिए कांग्रेस के सम्मेलनों, सभाओं और रैलियों को लेकर भी समीक्षा की गई। साथ ही विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर रणनीति बनाई गई।
इस बैठक में बैठक में सीएम गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, आपदा राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल और वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश शामिल हुए। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक फिर कांग्रेस नेताओं की बैठक हो सकती है।