{"_id":"ad00fbe1d9686b7ceacffe50a8ddf66d","slug":"meena-and-the-government-face-to-face-on-bungalows-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगले को लेकर मीणा और सरकार आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगले को लेकर मीणा और सरकार आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की भाजपा सरकार और भाजपा से बागी होकर राजपा से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचने वाले वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा एक बंगले को लेकर आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने मीणा से आवंटित बंगला जल्द से जल्द खाली करने को कहा है तो दूसरी तरफ मीणा इसी बंगले में रहने की हठ लगाए बैठे हैं। उन्होंने इसके लिए अपनी बीमारी का हवाला भी दिया है।
विज्ञापन
जयपुर के अस्पताल मार्ग स्थित बंगला नंबर दो में करीब 10 वर्ष से विधायक मीणा अपनी विधायक पत्नी गोलमा देवी के साथ रह रहे हैं। मीणा को ये बंगला वसुंधरा राजे के पिछले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री होने के नाते आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्य सरकार इस बंगले को नए मंत्रियों में से किसी एक को आवंटित करना चाहती है। इसलिए वह इसे खाली कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के अनुसार वर्तमान में नए मंत्रियों को बंगले आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत सभी बंगले खाली कराए जा रहे हैं। इसी के तहत बंगला नंबर दो भी खाली करवाया जाएगा।
किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान में मीणा समाज के दिग्गज नेता माने जाते हैं। मीणा कई वर्षों से भाजपा से अधिक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर नाराज हैं और चुनावों के अलावा कई मौकों पर राजे को निशाने पर लेते रहे हैं। राजे के पिछले कार्यकाल के दौरान ही मीणा की राजे से अनबन हो गई थी और मीणा ने भाजपा छोड़ दी थी।