फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Medical Minister Gajendra Singh will suspend government doctors doing private practice during duty time

Nagaur: सरकारी डॉक्टरों को चिकित्सा मंत्री की चेतावनी, ड्यूटी टाइम में प्राइवेट प्रैक्टिस की तो निलंबन तय

Tue, 09 Jan 2024 07:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 09 Jan 2024 07:05 PM IST
सार

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सरकार का पैसा लेकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों के प्रति मैं किसी प्रकार का कोई कंप्रोमाइज नहीं करूंगा। मैं इसकी चेकिंग करूंगा।

विज्ञापन
Medical Minister Gajendra Singh will suspend government doctors doing private practice during duty time
मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश के सरकारी चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों का अस्पताल समय के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस करना बेहद गंभीर मामला है। इस बारे में राज्य सरकार जल्द ही सख्त एक्शन लेने वाली है। अस्पताल समय में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को सस्पेंड किया जाएगा। हम इसकी पूरी मॉनिटरिंग कराएंगे। ये कहना है प्रदेश सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का। मंत्री गजेंद्र सिंह आज नागौर जिले के दौरे पर रहे।

विज्ञापन


जिले के कुचामन सिटी में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का स्थानीय चिकित्सा विभाग, सामाजिक संस्था लायंस क्लब और राजपूत समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक विजय सिंह चौधरी नागौर जिला प्रमुख भागीरथ राम चौधरी और कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ कई चिकित्सा कर्मी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


चिरंजीवी योजना बोगस साबित 
मीडिया से रूबरू हुए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि प्रदेश के सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ़ करने का हमारा लक्ष्य है और जनसंख्या के मुताबिक क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं, संसाधन और चिकित्सालय भवन का निर्माण आदि विशेष नीति के तहत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली प्रदेश सरकार के कार्यकाल में चिरंजीवी योजना बोगस साबित हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान सरकार में कोई भी सरकारी चिकित्सक अपने ड्यूटी टाइम के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करेगा। यदि ऐसा करता पाया जाएगा तो उसको सस्पेंड किया जाएगा। सरकार का पैसा लेकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों के प्रति मैं किसी प्रकार का कोई कंप्रोमाइज नहीं करूंगा। मैं इसकी चेकिंग करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed