{"_id":"64942a41420c1740d3035e6a","slug":"mbbs-student-death-ragging-angle-surfaced-in-the-death-of-mbbs-student-in-sikar-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS Student Death: सीकर में MBBS स्टूडेंट की मौत मामले में सामने आया रैगिंग का एंगल, परिजनों ने बताई ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBBS Student Death: सीकर में MBBS स्टूडेंट की मौत मामले में सामने आया रैगिंग का एंगल, परिजनों ने बताई ये कहानी
Thu, 22 Jun 2023 04:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 04:32 PM IST
सार
MBBS Student Death: राजस्थान में सीकर जिले के मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट की संदिग्ध मौत के मामले में रैगिंग का एंगल भी सामने आ रहा है। यहां सोमवार यानी 19 जून को एक MBBS छात्र की लाश मिली थी। इसके बाद अब परिजनों का आरोप है कि युवक की उसके सीनियर्स की ओर से हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। बीते दिन यानी मंगलवार को यहां एसके मेडिकल कॉलेज के छात्र की संदिग्ध मौत का खुलासा हुआ था। अब इस केस में नया मोड़ सामने आया है। मौत के इस केस को परिजनों रैगिंग का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया है कि सीनियर डॉक्टरों की ओर से रैगिंग किए जाने के युवक परेशान था। उसे सीनियर्स की ओर से बार बार परेशान किया जा रहा था। पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि, पुलिस को हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं।
विज्ञापन
हत्या के बाद परिजनों ने दिया अस्पताल के बाहर धरना...
बांसवाड़ा के रहने वाले स्टूडेंट हनिमेश की मौत को लेकर परिजनों का कहना है कि यह सुसाइज नहीं बल्कि हत्या का मामला है। परिजनों ने यहां शव लेने से इनकार करते हुए अस्पताल की मोर्चरी के सामने ही धरना दे रखा है।
विज्ञापन
मृतक छात्र के भाई अभिषेक का कहना है कि हनिमेश अपने सीनियर साथियों (डॉक्टर्स) की ओर से रैगिंग किए जाने से परेशान था। परिजनों का आरोप है कि सीनियर साथी ने उसे निर्वस्त्र कर जबरन शराब भी पिलाई। वह हनिमेश को बार बार प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार रात को भी उसके साथ उन्होंने मारपीट की थी। इस मारपीट में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की मांग है कि आरोपी सीनियर्स का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस कर रही जांच...
इधर, पुलिस इस पूरे मामले में मोबाइल कॉल डिटेल पर जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक कारण शर्मा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, परिजनों का आरोप है कि उस पर होली के टाइम रैंगिग ली गई थी तो वहीं पुलिस मान रही है कि हत्यारे मेडिकल कैंपस के ही हो सकते हैं। बताते चलें, मंगलवार सुबह सीकर के एसके मेडिकल कॉलेज में करीब 6:30 बजे हनिमेश खांट (20) का शव मिला था। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।