फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mastermind of Rs 17 lakh online fraud arrested from West Bengal

Nagaur: 17 लाख की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, बिना ओटीपी तीन खातों से उड़ाए रुपये

Sat, 11 Mar 2023 01:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 Mar 2023 01:55 PM IST
सार

नागौर की साइबर थाना पुलिस ने बिना ओटीपी के ऑनलाइन ठगी करने वाले मुख्य सरगना को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Mastermind of Rs 17 lakh online fraud arrested from West Bengal
ऑनलाइन ठगी का आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से ऑनलाइन ठगी के मुख्य मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना आरोपी से ऑनलाइन ठगी के कई और मामलों का पता चलेगा। नागौर की साइबर थाना पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब 17 लाख 63 हजार की ठगी के मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल नागौर जिले के मेड़ता सिटी निवासी सुशीला बिश्नोई ने रिपोर्ट दी थी। उसमें बताया गया कि उसकी मेड़ता सिटी में चारभुजा ऑटोमोबाइल की फार्म से अज्ञात व्यक्ति ने तीन अलग-अलग खातों से बिना ओटीपी बिना कोर्स के 17 लाख 63 हजार विड्रोल कर लिए। इस पर नागौर की साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य सरगना मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड सुभोदीप नंदी (29) पुत्र मानिक नंदी निवासी खानपुर पुलिस थाना गुराप जिला हुगली पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन फाइनेंसियल फ्रॉड होने पर तुरंत साइबर पोर्टल के एल अप्लाई नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल को देखकर किसी अनजान व्यक्ति को रुपये न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed