{"_id":"61c560596ff2bd22af0a0259","slug":"massive-fire-in-chemical-factory-in-kota-more-than-100-crore-property-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोटा में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, 100 करोड से ज्यादा की संपत्ति हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोटा में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, 100 करोड से ज्यादा की संपत्ति हुई खाक
Fri, 24 Dec 2021 11:23 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:23 AM IST
सार
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मशक्कत कर रही है, लेकिन बेकाबू आग होने के चलते आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है। घटना के बाद कोटा जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
फैक्ट्री में आग
- फोटो : ANI
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में शुक्रवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगी है।आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। कोटा नगर निगम अग्निशमन अनुभाग की 6 दमकलें आग को काबू में करने में जुटी हुई है। आग से कोटा जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। आग बेकाबू बताई जा रही है। यह आग कोटा झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल के पीछे इंडस्ट्रियल एरिया के रोड नंबर 3 पर केमिकल फैक्ट्री में लगी हुई है।
विज्ञापन
भीषण आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फैक्टरी में मौजूद केमिकल लावे की तरह जल रहा है। केमिकल फैक्टरी के अंदर से बहकर रोड पर आने की बात की जा रही है। इस आग की चपेट में अन्य फैक्ट्रियों के भी आने की बड़ी आशंका है। राहत की बात ये है कि इस फैक्टरी में जब आग लगी तो कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
Rajasthan | Fire breaks out at a chemical factory near City Mall in Kota district; Five fire engines at the spot pic.twitter.com/KBPNQXKse5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 24, 2021
कोटा का अग्निशमन अनुभाग सिविल डिफेंस की टीमों को आग बुझाने में जुट गया है। मौके पर अग्निशमन अनुभाग के उच्च अधिकारी पहुंचे हैं। फिलहाल केमिकल फैक्टरी में आग किन कारणों की वजह से लगी है कुछ पता नहीं चल पाया है।