फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Massive fire broke out in four shops in Ajmer

Rajasthan: अजमेर में चार दुकानों में लगी भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर खाक

Mon, 30 May 2022 04:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 30 May 2022 04:18 PM IST
सार

अजमेर में एक कॉम्प्लेक्स की चार दुकानों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

विज्ञापन
Massive fire broke out in four shops in Ajmer
अजमेर में दुकानों में लगी आग - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर शहर के आदर्श नगर स्थित वुड होम फर्नीचर कॉम्प्लेक्स में संचालित चार दुकानों में आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी थी कि काबू पाने में तीन घंटे तक लग गए। इस आगजनी में करीब दो करोड़ का नुकसान हो गया है। 

विज्ञापन


इस कॉम्प्लेक्स में पहले भी तीन बार आग लग चुकी है। आग की सूचना पर कॉम्प्लेक्स के मालिक मनजीत सिंह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे, आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई । सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की छह से सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारण दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

विज्ञापन

करोड़ों का हुआ नुकसान 

कॉम्प्लेक्स में चार दुकानें संचालित की जा रही थी। मालिक मनजीत सिंह ने बताया कि उनके कॉम्पलेक्स में आस्था बुटीक, वुड होम फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक बाजार सहित सुपर मार्केट संचालित किया जा रहा था। आग लगने से चारों दुकानों में सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित मनजीत सिंह ने बताया कि नुकसान का अब तक आकलन नहीं किया गया है। हालांकि, 2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed