{"_id":"58d99c944f1c1b467763e80e","slug":"massage-parlor-owner-tampered-with-austrian-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः ऑस्ट्रेलियाई युवती से मसाज पार्लर मालिक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः ऑस्ट्रेलियाई युवती से मसाज पार्लर मालिक ने की छेड़छाड़
amarujala.com- presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Tue, 28 Mar 2017 04:43 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी/जयपुर। प्रदेश के उदयपुर जिले में एक मसाज पार्लर के मालिक ने 21 वर्षीय ऑस्ट्रिया की पर्यटक से कथित रूप से छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शील भंग करने के आरोप में 45 वर्षीय पार्लर मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
उदयपुर के एसपी ने कहा कि महिला ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। घटना उस समय हुई जब महिला शहर के हनुमान घाट के पास मसाज पार्लर में गई थी। जांच अधिकारी राम सिंह चुंडावत ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने मसाज के बहाने उसे कथित रूप से गलत नीयत से छूने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि महिला रिसर्च स्कॉलर है और शहर में पिछले तीन महीने से रह रही है।