फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Martyrs honored on the occasion of Police Martyr's Day in Dholpur

Dholpur: पुलिस ने मनाया शहीद दिवस, वीरांगनाओं का किया सम्मान

Sat, 21 Oct 2023 01:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Oct 2023 01:05 PM IST
सार

Dholpur: धौलपुर पुलिस लाइन में 64वां पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। शहीद दिवस के मौके पर एसपी मनोज कुमार ने पुलिस लाइन में गार्ड की सलामी लेकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। 

विज्ञापन
Martyrs honored on the occasion of Police Martyr's Day in Dholpur
सलामी देते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में 64वें शहीद दिवस के मौके पर जिला पुलिस की ओर से शहीदों के सम्मान में मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एसपी मनोज कुमार ने वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिसके बाद पुलिस लाइन में 96 चक्र फायरिंग कर शहीदों को सम्मान दिया गया। धौलपुर जिले के 4 शहीद पुलिसकर्मी एएसआई बाबूलाल, एएसआई विमल कुमार, हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह के परिजनों को सम्मानित करने के बाद पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत पुलिस लाइन के गार्डन एरिया में अलग-अलग तरह के पौधे लगाए गए।

विज्ञापन


हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है कार्यक्रम

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाइन के मेजर अजब सिंह और एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि 64 साल पहले 21 अक्टूबर को भारत चीन सीमा पर रखवाली करते हुए 10 पुलिस जवान शहीद हो गए थे। तब भारत और तिब्बत के ढाई हजार मील लंबी सीमा की निगरानी भारतीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिसकर्मियों के जिम्मे थी। जिसके बाद से ही हर साल 21 अक्टूबर को शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed