{"_id":"5eb00f828ebc3e904a74925d","slug":"martyr-colonel-ashutosh-sharma-sharma-funeral-will-be-held-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा शर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा शर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा
Mon, 04 May 2020 07:18 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 04 May 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद कर्नल आशुतोष
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में आंतकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा के पार्थिव शरीर को सोमवार को सेना के विशेष विमान से जयपुर लाया गया। सेना प्रवक्ता ने बताया कि कर्नल शर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
जयपुर में सेना के फूलों से सजे एक ट्रक में शहीद कर्नल शर्मा के पार्थिव शरीर को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया जयपुर मिलिट्री स्टेशन पर 61वीं केवेलरी में कल सुबह शहीद कर्नल शर्मा के सम्मान में श्रृद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कर्नल शर्मा उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा क्षेत्र के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पांच सुरक्षा कर्मियों में शामिल थे। वह 21वीं राष्ट्रीय राइफल्स के दूसरे कमांडिग अधिकारी थे जो आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए शहीद हो गए।
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि हमें शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों पर गर्व है। उन्होंने उत्तरी कश्मीर इलाके के एक गांव में आतंकवादियों से नागरिकों को बचाने के लिए अपना जीवन दाव पर लगा दिया। जनरल ने विशेष रूप से कर्नल आशुतोष शर्मा की सराहना की जिन्होंने इस अभियान का नेतृत्व किया था।