फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married woman found hanging in Bharatpur father accuses in laws of murder

Rajasthan: विवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 11 Aug 2023 06:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Aug 2023 06:53 PM IST
सार

दो महीने पहले ही पति दो साल से पीहर में रह रही पत्नी को फिर से झगड़ा ना होने की बात कहकर भरतपुर लेकर लाया था। लेकिन, गुरुवार को दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। इसके बाद पूजा ने फांसी लगा ली। पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी को जबरन फांसी लगाई है।

विज्ञापन
Married woman found hanging in Bharatpur father accuses in laws of murder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ससुराल वालों ने कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मथुरा गेट थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जरहरा निवासी श्याम लाल ने अपनी पुत्री पूजा की शादी भरतपुर के सूरजपोल चौराहा निवासी शिवचरण के पुत्र देवेन्द्र के साथ साल 2015 में की थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा फिर ससुराल वालों और पूजा में विवाद होने लगा। कई बार  समझाइश कर मामला शांत करा दिया गया। लेकिन, रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर पूजा अपने पीहर चल गई और दो साल तक वहीं रही।  
विज्ञापन


दो महीने पहले पूजा का पति देवेंद्र ससुराल गया और फिर झगड़ा ना होने की बात कहकर पत्नी को वापस भरतपुर ले आया। लेकिन, गुरुवार को दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। इसके बाद पूजा ने फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने पूजा का शव फंदे से लटकते देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पीहर पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed