{"_id":"65afabb6629b304e7f0cff9f","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-dholpur-hindi-news-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाथरूम में नहाने के लिए घुसी विवाहिता नहीं निकली बाहर, परिजनों ने गेट तोड़कर देखा तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाथरूम में नहाने के लिए घुसी विवाहिता नहीं निकली बाहर, परिजनों ने गेट तोड़कर देखा तो उड़ गए होश
Tue, 23 Jan 2024 05:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:36 PM IST
सार
निहालगंज थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध हालत में हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालत में मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र की गोविंद नगर कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से मृतका के मायके पक्ष को भी अवगत करा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही महिला की हत्या का कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि गोविंद नगर की रहने वाली आशा ठाकुर (27) पत्नी अतुल ठाकुर नहाने के लिए घर के बाथरूम में गई थी। काफी देर वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। काफी देर प्रयास के बाद परिजनों ने बाथरूम का गेट तोड़कर देखा तो आशा बेहोश पड़ी हुई थी। परिजन तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
संदिग्ध हालातों में महिला की मौत पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को परिजनों की सूचना पर निहालगंज पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए उसके शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। सब इंस्पेक्टर ने धर्मपाल सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का काराण सामने आएगा, जिसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन