{"_id":"657dbcf98dd2a9ce58092fa7","slug":"married-woman-commits-suicide-in-dholpur-due-to-family-dispute-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: गृह क्लेश से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: गृह क्लेश से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
Sat, 16 Dec 2023 08:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 16 Dec 2023 08:36 PM IST
सार
Dholpur News: धौलपुर में एक विवाहिता के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण परिवारिक कलेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों ने जहर खाकर दी जान
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के दिहोली थाना क्षेत्र के कठुमरी गांव में शनिवार को एक विवाहिता ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 27 साल की सावित्री पत्नी रविंद्र निवासी कठुमरी ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। विवाहिता का पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया था। काफी देर तक सावित्री के कमरे से बाहर नहीं आन पर परिजन अंदर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। आनन फानन में परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफ कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दिहोली थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पीहर पक्ष को भी दी गई है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण गृह कलह होना सामने आया है।
विज्ञापन