{"_id":"63fad6b03437c950250f0479","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-in-jhalawar-case-of-dowry-death-filed-against-her-in-laws-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar: विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar: विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
Sun, 26 Feb 2023 09:19 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 26 Feb 2023 09:19 AM IST
सार
झालावाड़ के नसीराबाद गांव में शादीशुदा महिला ने सुसराल वालों से परेशान होकर फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। मृतका की मां ने सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बकानी पुलिस थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव की है। यहां शादीशुदा महिला ने सुसराल वालों से परेशान होकर फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। मृतक विवाहिता की मां ने सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम मनीषा तिवारी और डीएसपी बृजमोहन मीणा ने अस्पताल पहुंचकर महिला की आत्महत्या की जांच की। बकानी के डीएसपी बृजमोहन ने बताया कि नसीराबाद की रहने वाली मुस्कान ने घर में आत्महत्या कर ली। वह पति नरेंद्र तेली के साथ रहती थी।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को उसके खुदकुशी करने की सूचना दी। उसके बाद मृतका मुस्कान के परिजन बिहार से झालावाड़ पहुंचे। मृतक महिला की मां जानकी बाई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह अपनी बेटी से मिलकर गई थीं।
विज्ञापन
जानकी बाई ने आरोप लगाया कि मुस्कान के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए आए दिन ताना मारते थे। इससे परेशान होकर उनकी लड़की ने आत्महत्या करने का कदम उठाया। पुलिस दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।