फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Many trains cancelled in Rajasthan due to covid surge

राजस्थान: कोविड के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल

Mon, 17 May 2021 02:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 May 2021 02:53 PM IST
सार

कोरोना महामारी के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन लागू है। लोग इस समय यात्रा करने से बच रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। राजस्थान में भी अगले आदेश तक कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 

विज्ञापन
Many trains cancelled in Rajasthan due to covid surge
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए देश के अधिकांश राज्यों में लॉकडाउन लागू है। इस दौरान निजी कंपनियां और फैक्ट्रियों में ताले लगे हुए हैं, लोग भी ट्रेनें से कम यात्रा कर रहे हैं। राजस्थान में लॉकडाउन के बीच रेलवे ने यात्री भार में कमी को देखते हुए कई और रेल सेवाओं को रद्द करने या उनके फेरों में कमी की घोषणा की है। खाली चल रही ट्रेनों से रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार कम यात्री भार के कारण दस और रेल सेवाओं को रद्द किया गया है। इनमें जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन, जोधपुर-इंदौर स्पेशल ट्रेन, जोधपुर-बाड़मेर स्पेशल, जोधपुर-बिलाड़ा स्पेशल व श्रीगंगानगर-अंबाला स्पेशल ट्रेन शामिल हैं जो 19 मई से आगामी आदेश तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा चार ट्रेन के फेरों में कमी करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत अजमेर-अमृतसर स्पेशल 19 मई से आगामी आदेश तक सप्ताह में 2 दिन के स्थान पर बुधवार को चलेगी। बता दें कि रेलवे पहले भी अनेक ट्रेन रद्द कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed