{"_id":"65267d43e5040505d00fa4e6","slug":"many-monkeys-stranded-for-48-days-surrounded-by-water-in-pali-villagers-delivering-food-by-boat-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 48 दिन से टापू पर फंसे सैकड़ों बंदर, भूखी 'वानर सेना' का पेट भरने ग्रामीण कर रहे हैरान करने वाला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 48 दिन से टापू पर फंसे सैकड़ों बंदर, भूखी 'वानर सेना' का पेट भरने ग्रामीण कर रहे हैरान करने वाला काम
Wed, 11 Oct 2023 04:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 11 Oct 2023 04:17 PM IST
सार
पानी के बीच पहाड़ी पर फंसे बंदरों के लिए ग्रामीण आपसी सहयोग से हर दिन खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं। करीब 48 दिन से ये बंदर यहां फंसे हुए हैं। जानकारी लगने पर ग्रामीणों ने इनके लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था करना शुरू किया है।
विज्ञापन
ग्रामीण बंदरों के लिए पहुंचा रहे खाद्य सामग्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पाली जिले में पानी से घिरी एक पहाड़ी पर सैकड़ों बंदर फंसे हुए है। इन बंदरों के खाने के लिए वहां कुछ नहीं बचा है। ये बाद ग्रामीणों को पता चली तो उन्होंने इन बंदरों के खाद्य सामग्री पहुंचाना शुरू किया। रोजाना नाव के जरिए बंदरों के लिए 100 किलो खाना पहुंचाया जा रहा है। इसमें बंदरों की पसंद की चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये घटना पाली पश्चिमी के जवाई बांध के मोरी ग्राम इलाके की है। इस डूब क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी पर देवगिरी माता का मंदिर है। खाने की तलाश में सैकड़ों बंदरों की टोली पहाड़ी पर आती थी। जवाई बांध का पानी पहाड़ी के चारों ओर आने से लौटने का रास्ता बंद हो गया। जिससे ये सभी बंदर ये यहीं फंस गए। यहां इनके खाने के लिए कुछ भी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
इसी बीच पहाड़ी पर बंदरों के फंसे होने की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंची। उन्होंने आपसी सहयोग से इस बंदरों के लिए खाद्य सामग्री पहुंचाने की ठानी। जिसके बाद से गांव के लोग रोजाना नाव से 100 किलो खाद्य सामग्री लेकर वहां पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये भी बंदर करीब 48 दिन से यहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन