फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Man tried to suicide in front of forest department's team who took away encroachment in Jhunjhunu

अतिक्रमण हटाने गई टीम के सामने व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, बुरी तरह झुलसा

Mon, 08 Jul 2019 10:08 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Mon, 08 Jul 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Man tried to suicide in front of forest department's team who took away encroachment in Jhunjhunu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढा थाना क्षेत्र में रविवार को वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग के दल के पहुंचने पर एक व्यक्ति ने स्वयं के कपड़ों में आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि आग की घटना में 50 प्रतिशत झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए झुंझुनूं से जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय भेजा गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले पुरुषोत्तम सैनी ने वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर अपना मकान बना रखा था। विभाग ने उसे वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस दिया था। सिंह ने बताया कि कई बार नोटिस मिलने के बावजूद सैनी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। आज वन विभाग का एक दल विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने गया लेकिन सैनी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सैनी के परिजनों ने अतिक्रमण हटाने गये वन विभाग के दल पर पत्थर फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सैनी को झुंझुनूं के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने 50 प्रतिशत तक झुलसने पर उसे जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय भेज दिया। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी के भाई की ओर से वन विभाग के दल में शामिल 30 लोगों के खिलाफ सैनी को प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के प्रयास के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, वन विभाग ने सैनी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed