{"_id":"61a4f140e98e6b6da207d2df","slug":"man-dies-day-after-being-detained-by-police-kin-blame-cops","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर: हिरासत में लिए गए व्यक्ति की एक दिन बाद घर में मौत, पुलिस पर उठी उंगली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर: हिरासत में लिए गए व्यक्ति की एक दिन बाद घर में मौत, पुलिस पर उठी उंगली
Mon, 29 Nov 2021 08:57 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 29 Nov 2021 08:57 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि इन लोगों के नाम और पते नोट कर लिए गए थे और कुछ समय बाद उन्हें जाने दिया गया। रविवार को एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में चोरी में शामिल होने के संदेह में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए और बाद में रिहा किए गए एक व्यक्ति की रविवार रात रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिवार और रिश्तेदारों ने उसकी मौत के लिए पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए एनईबी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। अलवर के एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मध्य प्रदेश से चोरों के एक गिरोह की सूचना पर शनिवार की रात तलाशी अभियान चलाया गया और 43 लोगों को पकड़ा गया था। इनमें अमर सिंह भी शामिल था जिसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
एक दिन बात घर पर हुई मौत
पुलिस ने बताया कि इन लोगों के नाम और पते नोट कर लिए गए थे और कुछ समय बाद उन्हें जाने दिया गया। रविवार को उनमें से एक को उसके परिवार के सदस्य अस्पताल ले गए और उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के सदस्यों ने अब आरोप लगाया है कि उसकी मौत के लिए पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं। एसपी ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि मौत का कारण क्या था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो जाएगा जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हिरासत में मौत का मामला नहीं है।
विज्ञापन