{"_id":"582c4c5d4f1c1b61368ff8fe","slug":"man-arrested-with-fake-notes-of-rs-2000-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर में 2000 का नकली नोट बनाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर में 2000 का नकली नोट बनाने वाला गिरफ्तार
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में दो जगह से पुलिस ने दो हजार रुपये के नकली नोट बनाने वाले को गिरफ्तार किया। अजमेर और झुंझुनूं से पकड़े गए दोनों आरोपियों से लेपटॉप, स्केनर व प्रिंटर जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अजमेर के नसीराबाद में सुखदेव को दो हजार का नकली नोट बनाने के मामले में पकड़ा है। उसने गैस एजेंसी पर नकली नोट लाकर दिया। शक होने पर एजेंसी ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने सुखदेव से लैपटॉप, स्केनर व प्रिंटर भी जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
इधर, झुंझुनूं चिड़ावा में बिग मार्केट स्थित शराब के ठेके पर 2000 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदते हुए लाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नकली नोट के मामले में न्यायालय ने पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन