फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Main accused of gangrape with a minor in Dholpur arrested after 5 years

Rajasthan: नाबालिग से गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से छिप रहा था, साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दबोचा

Wed, 12 Apr 2023 09:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Apr 2023 09:28 PM IST
सार

धौलपुर महिला थाना पुलिस ने बुधवार को दबिश देकर  नाबालिग के साथ गैंग रेप के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 5 साल से ठिकाने बदल- बदलकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने धौलपुर शहर से ईनामी आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
Main accused of gangrape with a minor in Dholpur arrested after 5 years
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धौलपुर की महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया आईजी भरतपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव और एसपी मनोज कुमार के निर्देश में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान चलाया जा रहा है। जिस अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस वांछित अपराधी, बदमाश, डकैत, लुटेरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया महिला पुलिस थाने पर 12 दिसंबर 2017 को शहर की एक महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ 7 व्यक्तियों  पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। उन्होंने बताया पुलिस ने तत्कालीन समय पर धारा 363, 366 A, 368, 370, 372, 376 D आईपीसी और 5,6 पॉक्सो एक्ट में आपराधिक अभियोग पंजीबद्ध किया था। 
विज्ञापन


आरोपी ठिकाने बदल कर लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे
थाना प्रभारी फौजदार ने बताया घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। आरोपी ठिकाने बदल कर लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। बुधवार को साइबर सेल सूत्र से आरोपी के धौलपुर शहर में आने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस थाने से टीम का गठन कर आरोपी के ठिकाने पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर 66 वर्षीय मुरारी पुत्र हुकम सिंह गुर्जर निवासी भगतपुरा थाना, इलाका बसई डांग को घेराबन्दी कर दबोच लिया। उन्होंने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान के बाद आरोपी को पॉक्सो कोर्ट पेश किया जाएगा। वांछित अपराधी और बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस का ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed