फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mahendrajit Singh Malviya who joined BJP attacked Congress On Ram Mandir

Politics: BJP में आए मालवीय बोले- कांग्रेस के दिमाग में भूसा, आदिवासी सुबह ही राम-राम करता है, ये राम को...

Thu, 22 Feb 2024 09:25 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 22 Feb 2024 09:25 AM IST
सार

Mahendrajit Singh Malviya: मालवीय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा-'वो तो पागल है'। वे कहते हैं मैंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार किया। अगर, मैं ऐसा करता तो कांग्रेस 4 सीटें कैसे जीत जाती।

विज्ञापन
Mahendrajit Singh Malviya who joined BJP attacked Congress On Ram Mandir
महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahendrajit Singh Malviya: भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बांसवाड़ा पहुंचे पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस माने या न माने, मालवीय ने तो बाय-बाय कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन में कांग्रेस की आधी से ज्यादा फौज यहां भाजपा जॉइन करेगी। यह सब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने होगा। इसके अलावा भी मालवीय ने कांग्रेस को राम मंदिर समेत अन्य मुद्दों पर भी घेरा। 

विज्ञापन


दरअसल,  आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के स्वागत के लिए बांसवाड़ा में भाजपा कार्यालय के बाहर सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा मालवीय के समर्थक मौजूद थे। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई यह सभा शाम 5:30 बजे तक चली। सभा के दौरान मालवीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


राम को नहीं मानेंगे यह कैसे हो सकता है
मालवीय ने कहा- अयोध्या में रामलला का मंदिर बन गया है। लेकिन, इसके ताले राजीव गांधी ने खोले थे। काग्रेस के पास दिमाग था या इसमें भूसा भरा था। वह कहते भाइयो, मंदिर बन गया है, जिसे दर्शन करने हैं, उसे मंदिर में जाना चाहिए। कांग्रेस को सबको रामलला के दर्शन करने की छूट देनी चाहिए थी। लेकिन, यह लोग कहते हैं मंदिर नहीं जाना चाहिए। आदिवासी सुबह उठकर अपने पिता को भी राम-राम कहता है और ये कहते हैं राम को मत मानो, राम काल्पनिक है। अरे, बांसवाड़ा में तो बेणेश्वर धाम है, मां त्रिपुरा सुंदरी हैं। अब यहां भगवान को नहीं मानेंगे यह कैसे हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी लहर में चुनाव क्यों नहीं जीत सकते?
सभा के दौरान मालवीय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा-'वो तो पागल है'। मेरे भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में कहा कि मेरी जॉइनिंग से कांग्रेस कांप गई है। वे कहते हैं मैंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार किया। अगर, मैं ऐसा करता तो कांग्रेस 4 सीटें कैसे जीत जाती। रघुवीर मीणा लोगों से कहते हैं कि मुझे मालवीय ने हरा दिया। अरे, वो तो कई साल से हार रहे हैं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी की लहर में चुनाव जीतकर विधायक बना, मैं जीत सकता हूं तो तुम क्यों नहीं जीत सकते। 


तो मैं भी मंत्री होता
मालवीय ने कहा- मैंने कांग्रेस को बाय-बाय कर दिया है। भगवान पहले सद्बुद्धि दे देता तो बाबूलाल खराड़ी की तरह मैं भी आज सरकार में मंत्री होता। लेकिन, वो काम मेरे से नहीं हुआ। इसमें मैं चूक गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed