फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lover who went to meet his girlfriend was shot dead in Bharatpur

Rajasthan: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा हुआ मिला शव

Wed, 14 Dec 2022 07:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Dec 2022 07:46 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिवार सहित कई अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Lover who went to meet his girlfriend was shot dead in Bharatpur
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के करौली जिले के प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक खेत में पड़ा हुआ मिला। मृतक युवक के भाई ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला हिंडौन के सुरौठ थाना इलाके का सोमवार को बताया जा रहा है। एकोरासी निवासी पिंटू राणा ने भरतपुर बयाना थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में पिंटू ने बताया कि उसके छोटे भाई सुजीत राणा (25) का कलसाड़ा गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को वह अपनी प्रेमिका से मिलने लिए वहां गया था। जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि सुजीत की प्रेमिका को कुछ रुपयों की जरूरत बताई थी। उसे रुपये देने के लिए सुजीत एक रिश्तेदार के साथ बाइक से घर से गया था। पिंटू ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे उसके पास एक महिला का कॉल आया। उसने कहा कि तुम्हारे भाई सुजीत ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पिंटू परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो सुजीत एक खेत में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। उसे इलाज के लिए हिंडौन के अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed